{"_id":"614e30e38ebc3efd821f8778","slug":"jammu-kashmir-news-shrinagar-news-jmu2443700136","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्किल इंडिया से हस्तशिल्प कारीगरों की आय में तेजी से वृद्धि होगी: राजीव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्किल इंडिया से हस्तशिल्प कारीगरों की आय में तेजी से वृद्धि होगी: राजीव
विज्ञापन
बारामुला। केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा है कि स्किल इंडिया कार्यक्रम के माध्यम से स्थानीय कारीगरों के प्रोत्साहन पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इससे हस्तशिल्प उद्योग के कारीगरों की आय में तेजी से वृद्धि होगी। केंद्र सरकार के विशेष जन संपर्क कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को बारामुला जिले के पट्टन पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने मीरगुंड हस्तशिल्प समूह से जुड़े स्थानीय कारीगरों से बातचीत की।
चंद्रशेखर ने कारीगरों के साथ बातचीत के दौरान हस्तशिल्प क्लस्टर में होने वाली विभिन्न गतिविधियों को देखा। दस्तकारों ने हस्तशिल्प क्षेत्र के उन्नयन और विकास के लिए कई शिकायतों से अवगत कराने के अलावा अपने विचार और सुझाव भी साझा किए।
मंत्री ने स्थानीय कारीगरों द्वारा की गई उत्कृष्ट कला और कौशल पर खुशी जताते हुए कहा कि स्थानीय कला और कौशल पर आधारित पारंपरिक उद्योगों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने विभिन्न कार्यक्रम और योजनाएं शुरू की हैं।
विज्ञापन
----
स्थानीय कारीगरों को सौंपे प्रमाण पत्र
इस बीच, मंत्री ने उन स्थानीय कारीगरों को सम्मान प्रमाण पत्र प्रदान किए, जिन्होंने राष्ट्रीय कौशल योग्यता फ्रेमवर्क वर्ग -4 के अनुरूप पारंपरिक हाथ की कढ़ाई की नौकरी के लिए पात्रता हासिल कर ली है।