फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

आंबेडकर जिंदा होते तो भाजपा उन्हें भी पाकिस्तान समर्थक करार दे चुकी होती : महबूबा

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। अनुच्छेद 370 पर टिप्पणी करने को लेकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की आलोचना के बीच पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा कि आज अगर भारतीय संविधान के निर्माता बीआर आंबेडकर जीवित होते तो भाजपा उन्हें भी पाकिस्तान समर्थक करार देती। पीडीपी प्रमुख का बयान सोशल मीडिया पर एक ऑडियो चैट पर सिंह द्वारा दिए गए बयान पर उनकी और कांग्रेस की हो रही आलोचना के बीच आया है।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में कुछ समय तक सत्ता में भाजपा की साझेदार रही पीडीपी की मुखिया ने अपनी पूर्व सहयोगी पार्टी पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, भला हो भगवान का कि आज आंबेडकर जिंदा नहीं हैं, अन्यथा भाजपा द्वारा उन्हें भी पाकिस्तान समर्थक करार देकर बदनाम किया जाता। अनुच्छेद 370 को आंबेडकर द्वारा तैयार किए गए संविधान से मान्यता मिली थी लेकिन केंद्र ने उसे तहस-नहस कर डाला। सिंह ने कहा था कि सत्ता में आने पर उनकी पार्टी अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी बनाए जाने एवं जम्मू कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने पर पुनर्विचार करेगी। इस पर भाजपा ने कहा कि सिंह की टिप्पणी पाकिस्तान के साथ कांग्रेस की मिलीभगत के व्यापक पैटर्न का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed