फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news: crfp get Hi tech WHAP armored vehicles in srinagar

जम्मू कश्मीर: सीआरपीएफ को मिला WhAP बख्तरबंद वाहन, जमीन ही नहीं पानी में भी करेगा मार, जानें खूबियां

Thu, 24 Aug 2023 04:46 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 24 Aug 2023 04:46 PM IST
सार

टाटा केस्ट्रल पानी के अंदर भी आसानी से चल सकता है। पीछे की तरफ इसमें वाटर-जेट्स लगाए गए हैं, जिनकी मदद से यह व्हीकल पानी पर 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकता है।

विज्ञापन
jammu kashmir news: crfp get Hi tech WHAP armored vehicles in srinagar
हाईटेक वाहन - फोटो : संवाद

विस्तार

कश्मीर घाटी में आतंकवादी विरोधी अभियानों में मुंहतोड़ जवाब देने और आतंकवादियों से लोहा लेने के लिए सुरक्षाबलों को समय-समय पर हाईटेक और आधुनिक हथियारों व तकनीकों से अपग्रेड किया जाता है। 

विज्ञापन


इसी के तहत केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने कश्मीर में एक व्हील्ड आर्मर्ड एम्फीबियस प्लेटफॉर्म (डब्ल्यूएचएपी) बख्तरबंद वाहन को अपने बेड़े में शामिल किया है, जो जमीन और पानी दोनों में काम करने की क्षमता रखता है।
विज्ञापन


सीआरपीएफ के एक अधिकारी ने बताया कि डब्ल्यूएचएपी से हमारी ऑपरेशनल क्षमता और मजबूत हो जाएगी। उन्होंने कहा कि यह बख्तरबंद वाहन एक 8x8 वाहन है, जिसे रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) और टाटा मोटर्स ने संयुक्त रूप से बनाया है। इस वाहन में बारह जवानों के बैठने की क्षमता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वाहन को टाटा केस्ट्रल के नाम से भी जाना जाता है। वाहन जमीन और पानी दोनों में काम करने में सक्षम है। इसमें एक परिष्कृत संचार प्रणाली है। इसकी उभयचर क्षमताएं उन क्षेत्रों तक पहुंचने में पहुंचने में मददगार होगी, जहां अन्य वाहनों के लिए संभव नहीं है। 

यह कश्मीर में सीआरपीएफ के लिए बड़ा प्रोत्साहन है। नए उपकरण लाए जा रहे हैं। हमने अपनी तकनीकी क्षमताओं को बेहतर बनाने के लिए इस वाहन को जोड़ा है। भविष्य में सभी को इसकी विशेषताओं के बारे में पता चल जाएगा।

वाहन का वजन 22.5 टन

कश्मीर ऑप्स सेक्टर सीआरपीएफ ने ट्वीट किया, ज्ञानेंद्र कुमार वर्मा, आईजी केओ एससीआरपीएफ ने तैनाती की समीक्षा करने के लिए 110 बटालियन पुलवामा का दौरा किया। उनकी यात्रा में नए शामिल किए गए व्हीलड आर्मर्ड एम्फीबियस प्लेटफार्म (डब्ल्यूएचएपी) वाहन का बारीकी से निरीक्षण शामिल था। बता दें कि इस कॉम्बैट व्हीकल में टाटा कमिन्स डीजल इंजन लगाया गया है, जिससे 608 पीएस की ताकत पैदा होती है। इस व्हीकल का वजन 22.5 टन है।

पर्याप्त मात्रा में बंदूकें, तोपें और ऑटोमेटिक ग्रेनेड लांचर मौजूद

टाटा केस्ट्रल इन्फैंट्री कॉम्बैट व्हीकल के सामने की तरफ एक कैमरा भी लगाया गया है। एक ऐम्फिबियस व्हीकल होने के नाते टाटा केस्ट्रल पानी के अंदर भी आसानी से चल सकता है। पीछे की तरफ इसमें वाटर-जेट्स लगाए गए हैं, जिनकी मदद से यह व्हीकल पानी पर 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकता है, जबकि जमीन पर यह 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से चलती है। 


टाटा केस्ट्रल में पर्याप्त मात्रा में बंदूकें और तोपें लगाई गई हैं। साथ ही इसमें ऑटोमेटिक ग्रेनेड लांचर भी मौजूद हैं। इतना ही नहीं इसमें एक विशेषता सटीक लक्ष्यीकरण और आक्रमण के लिए विशेष रूप से विकसित लागत प्रभावी 7.62 मिमी रिमोट नियंत्रित हथियार स्टेशन (आरसीडब्ल्यूएस) का एकीकरण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed