फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news, central minister nisith pramanik in pulwama

केंद्र के विकास के खाके से लोगों को दिखेगा बदलाव

विज्ञापन
jammu kashmir news, central minister nisith pramanik in pulwama
पुलवामा। केंद्रीय गृह और युवा मामले तथा खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर के विकास को गति देने के लिए समर्पित केंद्र सरकार द्वारा तैयार किए गए विकास के खाके के परिणाम स्वरूप आने वाले दिनों में लोगों को भारी बदलाव दिखेगा। मंत्री ने इस दौरान त्राल के बजवानी में बहुउद्देशीय इंडोर स्टेडियम, काकपोरा के लार्वा में आईएसएम बिल्डिंग, गुलशनपोरा में उप केंद्र, त्राल में लाइब्रेरी ब्लॉक सह अतिरिक्त कक्षाओं के सहित विभिन्न विकास परियोजनाओं का ई-उद्घाटन किया। मंत्री ने नौदल ददसारा नैबुग रोड, गुसो डीरी रोड, अगलर गुर्जरबस्ती कनिगाम रोड और पुलवामा मोंगामा रोड की ई-नींव भी रखी।
विज्ञापन

केंद्र के जनसपर्क अभियान के तहत यहां पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार लोगों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति को विकसित करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रमुख कार्यक्रमों पर काम कर रही है, कई नई योजनाएं भी पाइपलाइन में हैं। उन्होंने कहा कि विकास की गति को बढ़ाने के लिए सभी को अपनी भूमिका निभानी होगी। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत सरकार के सभी मंत्रालयों को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के समग्र विकास के लिए मिलकर काम करने को कहा है।
विज्ञापन

---------
विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से की मुलाकात
मंत्री प्रमाणिक ने सब्जी किसानों, ट्रेडर्स फेडरेशन पुलवामा, इंडस्ट्रियल एसोसिएशन आईजीसी लसीपोरा, केसर उत्पादकों और एनआरएलएम लाभार्थियों सहित विभिन्न हितधारकों से भी मुलाकात की, जिन्होंने उन्हें अपनी मांगों और शिकायतों से अवगत कराया। मंत्री ने कहा कि शिकायतों और मांगों को केंद्र तथा उप राज्यपाल के समक्ष निवारण के लिए रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed