फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Jammu Kashmir: Mehbooba Mufti supported the proposal on restoration of Article 370, said - better late than ne

Jammu Kashmir: महबूबा मुफ्ती ने अनुच्छेद 370 बहाली पर प्रस्ताव का किया समर्थन, कहा - देर आए दुरुस्त आए

Wed, 06 Nov 2024 01:57 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Wed, 06 Nov 2024 01:57 PM IST
सार

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा द्वारा अनुच्छेद 370 की बहाली पर प्रस्ताव पारित करने पर कहा कि यह फैसला देर आए दुरुस्त आए है, और विपक्ष की एकता से बहुमत वाली सरकार भी मजबूर हो सकती है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Mehbooba Mufti supported the proposal on restoration of Article 370, said - better late than ne
पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर विधानसभा द्वारा अनुच्छेद 370 की बहाली पर प्रस्ताव पारित किए जाने के बाद पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने प्रतिक्रिया दी है। महबूबा ने कहा कि देर आए, दुरुस्त आए यह कहते हुए उन्होंने यह सिद्ध किया कि संख्या मायने नहीं रखती, बल्कि अगर विपक्ष की नीयत और एजेंडा स्पष्ट हो  तो वे बहुमत वाली सरकार को भी मजबूर कर सकते हैं कि वह जम्मू-कश्मीर के लोगों की इच्छाओं को पूरा करे।

विज्ञापन


संख्या नहीं, नीयत मायने रखती है
महबूबा मुफ्ती ने आगे कहा कि आज पीडीपी ने यह साबित कर दिया है कि संख्या नहीं नीयत और उद्देश्य महत्वपूर्ण होते हैं। अगर विपक्ष के पास एक-दो लोग भी हों, और उनकी नीयत और एजेंडा साफ हो, तो वे सरकार को मजबूर कर सकते हैं। महबूबा मुफ्ती ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा द्वारा पारित किए गए प्रस्ताव पर कहा कि इस प्रस्ताव में कहीं भी यह नहीं कहा गया कि 2019 में लिया गया केंद्र सरकार का फैसला गलत था या अनुच्छेद 370 को पुनर्स्थापित किया जाए। बल्कि, उन्होंने यह कहा कि  हमें इस बारे में चिंता है और इस पर चर्चा की आवश्यकता है।
विज्ञापन


पीडीपी का प्रस्ताव था बेहतर, लेकिन भाषा में सुधार की गुंजाइश
महबूबा ने कहा कि पीडीपी का प्रस्ताव अधिक स्पष्ट और बेहतर था। उन्होंने सरकार के प्रस्ताव की भाषा पर भी टिप्पणी की और कहा कि यह बेहतर हो सकती थी। इसके साथ ही महबूबा ने संकेत दिया कि वे अन्य विपक्षी दलों के साथ मिलकर इस प्रस्ताव में कुछ संशोधन लाने पर विचार कर सकती हैं। महबूबा के इस बयान से यह स्पष्ट हो गया कि पीडीपी अनुच्छेद 370 की बहाली के मुद्दे पर एक मजबूत रुख अपना रही है और इस पर आगे की रणनीति तैयार कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed