{"_id":"64df296d326c6f3db508afbb","slug":"jammu-kashmir-huge-cache-of-arms-and-ammuniations-recovered-in-machil-sector-kupawara-2023-08-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: कुपवाड़ा में आतंकी ठिकाने का पर्दाफाश, सुरक्षाबलों ने हथियारों की बड़ी खेप की बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: कुपवाड़ा में आतंकी ठिकाने का पर्दाफाश, सुरक्षाबलों ने हथियारों की बड़ी खेप की बरामद
Fri, 18 Aug 2023 02:04 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 18 Aug 2023 02:04 PM IST
सार
कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने हथियारों का बड़ा जखीरा जब्त किया। इसमें पांच एके राइफल्स, सात पिस्तौल, चार हैंड ग्रेनेड और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई।
विज्ञापन
कुपवाड़ा में बरामद हथियार
- फोटो : सेना
विस्तार
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों ने यहां तलाशी अभियान के दौरान बड़ी मात्रा में हथियारों की खेप बरामद की है। खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट पर कार्रवाई करते हुए सेना, बीएसएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने 15 से 18 अगस्त तक कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में व्यापक तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन
Op Machhal Prahaar II #Machhal, #Kupwara
विज्ञापन
Joint Operation launched by #IndianArmy, @BSF_Kashmir and @JmuKmrPolice in #Machhal Sector #Kupwara from 15-18 Aug 23 based on Intelligence inputs by various agencies of likely presence of a cache of war like stores.विज्ञापन विज्ञापन
Huge cache of arms… pic.twitter.com/ZZqGa91rLF — Chinar Corps🍁 - Indian Army (@ChinarcorpsIA) August 18, 2023
कुपवाड़ा
- फोटो : सेना
तलाशी अभियान के दौरान हथियारों का बड़ा जखीरा जब्त किया। इसमें पांच एके राइफल्स, सात पिस्तौल, चार हैंड ग्रेनेड और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। सुरक्षाबलों ने आसपास के इलाके को घेर लिया है। यहां अभी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है
सोपोर में लश्कर-ए-तैयबा के दो मददगार गिरफ्तार
वहीं, घाटी के सोपोर जिला में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा के दो ओजीडब्ल्यूएस (ओवर ग्राउंड वर्कर्स) को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से आठ राउंड पिस्तौल और ग्रेनेड बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आतंकी मददगारों से पूछताछ की जा रही है।
ये भी पढे़ं- Rajouri Encounter: गुंदा ख्वास मुठभेड़ में घायल दूसरे आतंकी का शव बरामद, ढांगरी हत्याकांड से जुड़े हैं तार
ये भी पढ़ें- NIA Raids in J&K: जम्मू कश्मीर में आठ अलग-अलग जगहों पर एनआईए का छापा, ओजीडब्ल्यू मामले हुई कार्रवाई