{"_id":"637cbc846502aa51a64c41d8","slug":"jammu-kashmir-challenges-in-hilly-areas-are-keeping-farmers-away-from-farming","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: पहाड़ी इलाकों में चुनौतियां किसानों को खेती से कर रहीं दूर, सरकार से की सहायता की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: पहाड़ी इलाकों में चुनौतियां किसानों को खेती से कर रहीं दूर, सरकार से की सहायता की मांग
Tue, 22 Nov 2022 05:41 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 22 Nov 2022 05:41 PM IST
सार
चुनौतियों के कारण किसान अब खेती से दूर होते जा रहे हैं। शहरों में काम की तलाश के लिए जा रहे हैं। कृषि मेले में पहुंचे किसानों की मांग है कि सरकार उनकी सहायता करे।
विज्ञापन
Kisan Mela Jammu
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पहाड़ी इलाकों में किसान काफी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। खेती करना आसान नहीं है। कहीं पर बंदर फसल को तहस नहस कर देते हैं तो कभी बारिश समय पर नहीं होती। ऐसे में उम्मीद से कम पैदावार होती। पूरी मेहनत पर पानी फिर जाता है। हर साल अच्छी पैदावार की उम्मीद रहती है।
विज्ञापन
चुनौतियों के कारण किसान अब खेती से दूर होते जा रहे हैं। शहरों में काम की तलाश के लिए जा रहे हैं। कृषि मेले में पहुंचे किसानों की मांग है कि सरकार उनकी सहायता करे। पहाड़ी इलाकों में नई किस्में उगाने का भी कोई फायदा नहीं है। जंगली जानवर फसल को उजाड़ देते हैं।
विज्ञापन
पहाड़ी इलाकों में फसल की पैदावार रामभरोसे होती है। कभी बंदर फसल उजाड़ देते तो कभी बारिश नहीं होती। ऐसे में घर चलाना मुश्किल हो जाता है। - सरदारी लाल, देवीपुरा किश्तवाड़
विज्ञापन
बारिश पर खेती निर्भर करती है। बारिश समय पर हो जाए तो अच्छी पैदावार हो जाती है। बारिश न होने पर मेहनत बर्बाद हो जाती है। दुख होता है। - मदन लाल निवासी सूल रियासी
सिंचाई सुविधा के अभाव में फसल की पैदावार हर साल कम रहती है। मेहनत करने पर भी लाभ नहीं मिल रहा है। इस पर सरकार को सोचना चाहिए। - सरवन कुमार निवासी बडया रियासी