{"_id":"6347d8df418ff76b987aa9de","slug":"jammu-kashmir-army-dog-zoom-died-in-srinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: आर्मी डॉग जूम ने अस्पताल में तोड़ा दम, आतंकियों की गोली से हुआ था घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: आर्मी डॉग जूम ने अस्पताल में तोड़ा दम, आतंकियों की गोली से हुआ था घायल
Thu, 13 Oct 2022 03:12 PM IST
kumar गुलशन कुमार
एएनआई, जम्मू
एएनआई, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 13 Oct 2022 03:12 PM IST
सार
आर्मी डॉग 'जूम' आज श्रीनगर पशु चिकित्सा अस्पताल में जिंदगी की जंग हार गया है। जूम रविवार को अनंतनाग में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में घायल हो गया था।
विज्ञापन
सेना का खोजी कुत्ता जूम
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आर्मी डॉग 'जूम' आज श्रीनगर पशु चिकित्सा अस्पताल में जिंदगी की जंग हार गया है। समाचार एजेंसी एएनआई ने यह सूचना दी है। जूम रविवार को अनंतनाग में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में घायल हो गया था। इसमें मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया था। ऑपरेशन के दौरान सेना के खोजी कुत्ते जूम को उस मकान के अंदर भेजा गया था, जहां आतंकियों को घेरा था।
विज्ञापन
ऑपरेशन के दौरान आर्मी डॉग जूम ने मकान के अंदर दाखिल होते ही आतंकियों को पहचान कर उस पर हमला किया तभी छिपे आतंकियों ने फायरिंग कर दी। दो गोली लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद भी जूम ने हार नहीं मानी और जूझता रहा, जिसके परिणामस्वरूप दो आतंकी मारे गए।
विज्ञापन