फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Jammu Kashmir: Anantnag Police tightens noose on drug trade, illegal properties worth Rs 1.6 crore seized

Jammu Kashmir: अनंतनाग पुलिस ने नशे के कारोबार पर कसा शिकंजा, 1.6 करोड़ की अवैध संपत्तियां जब्त

Mon, 25 Nov 2024 05:36 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Mon, 25 Nov 2024 05:36 PM IST
सार

अनंतनाग पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत नशे के कारोबार में संलिप्त दो अपराधियों की 1.6 करोड़ की संपत्तियां जब्त की हैं।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Anantnag Police tightens noose on drug trade, illegal properties worth Rs 1.6 crore seized
अनंतनाग संपत्तियां जब्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनंतनाग पुलिस ने नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटांसेज (एनडीपीएस) एक्ट, 1985 के तहत 1.6 करोड़ की संपत्तियां जब्त की हैं। पुलिस स्टेशन अश्मुकाम ने हपतनार अश्मुकाम निवासी मुश्ताक अहमद आहंगर, पुत्र मोहम्मद सादिक आहंगर की संपत्तियों को जब्त और फ्रीज़ किया। जब्त की गई संपत्तियों में एक दो मंजिला इमारत और एक दुकान शामिल हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 1.3 करोड़ आंकी गई है। मुश्ताक अहमद आहंगर नशे से संबंधित अपराधों में था ।

विज्ञापन

इसके अलावा पुलिस स्टेशन अनंतनाग ने सदोरा स्थित बशीर अहमद मीर, पुत्र अब्दुल खालिक मीर की संपत्तियों को जब्त किया। बशीर अहमद मीर एक आदतन अपराधी है, जो कई नशे के मामलों में शामिल रहा है। उसकी जब्त की गई संपत्तियों में एक दोमंजिला घर और छह दुकानें शामिल हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 30 लाख है।
विज्ञापन


यह  कार्रवाई अनंतनाग पुलिस की नशे के खिलाफ  रणनीति को रेखांकित करती है, जिसमें न केवल अपराधियों को दंडित किया जा रहा है, बल्कि अवैध गतिविधियों से अर्जित संपत्तियों को भी निशाना बनाया जा रहा है। यह संदेश भी दिया जा रहा है कि नशे का व्यापार केवल सजा नहीं पाएगा बल्कि इसकी आर्थिक नींव को भी व्यवस्थित रूप से नष्ट किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed