फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Jammu Kashmir: Amit Shah reviews security situation in Jammu and Kashmir, pays tribute to martyr Humayun Bhat

Jammu Kashmir: अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा, शहीद हुमायूं भट को दी श्रद्धांजलि

Tue, 08 Apr 2025 01:03 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Tue, 08 Apr 2025 01:03 PM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू और कश्मीर के दौरे पर सुरक्षा स्थिति पर चर्चा की, शहीद पुलिस अधिकारी हुमायूं भट को श्रद्धांजलि दी और विकासात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा की।
 

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Amit Shah reviews security situation in Jammu and Kashmir, pays tribute to martyr Humayun Bhat
अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में जम्मू और कश्मीर में चल रही विकास परियोजनाओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने कहा कि जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, केंद्रीय गृह मंत्रालय और जम्मू कश्मीर सरकार के वरिष्ठ अधिकारी राजभवन में इस बैठक में भाग लेंगे। गृह मंत्री को बैठक के दौरान जम्मू और कश्मीर में चल रही विकास परियोजनाओं की जानकारी दी गई।

विज्ञापन


सोमवार शाम को अमित शाह जम्मू और कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर घाटी पहुंचे। शाह ने 2023 में आतंकवादियों से लोहा करते हुए शहीद हुए उप पुलिस अधीक्षक हुमायूं मुजम्मिल भट के घर का दौरा किया। शहीद पुलिस अधिकारी के पिता, सेवानिवृत्त पुलिस महानिरीक्षक गुलाम हसन भट, के साथ उन्होंने लगभग दो घंटे बिताए, फिर राजभवन पहुंचे।
विज्ञापन


2023 में दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के काकेरनाग गांव के घने जंगलों में आतंकवादियों से लड़ते हुए हुमायूं भट कीर्ति चक्र से सम्मानित हुए। बाद में, केंद्रीय गृह मंत्री शाह पुलिस और सुरक्षा अधिकारियों के साथ कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेंगे। शाह के दौरे के लिए कश्मीर में  सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed