फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Jammu Kashmir: After snowfall, Jammu-Srinagar highway opened after 14 hours, administration issued advisory fo

Jammu Kashmir: बर्फबारी के बाद जम्मू-श्रीनगर हाईवे 14 घंटे बाद खुला, यात्रा के लिए प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

Sat, 22 Feb 2025 12:56 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Sat, 22 Feb 2025 12:56 PM IST
सार

बर्फबारी के बाद जम्मू-श्रीनगर हाईवे 14 घंटे बाद खुला, लेकिन भारी जाम और कई प्रमुख पहाड़ी मार्गों के बंद होने से यातायात प्रभावित रहा।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: After snowfall, Jammu-Srinagar highway opened after 14 hours, administration issued advisory fo
श्रीनगर में बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

बर्फबारी से बंद हुए जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को 14 घंटे बाद शुक्रवार की सुबह आठ बजे बहाल कर दिया गया। रामबन और बनिहाल के बीच कई हिस्सों में भारी जाम लगा हुआ है। बर्फबारी के बाद कश्मीर के साधना पास और राजधान पास मार्ग को एहतियातन यातायात के लिए बंद रखा गया है। सिंथन पास और जिला राजोरी व पुंछ को शोपियां से जोड़ने वाला मुगल रोड भी बंद है। वीरवार रात गुलमर्ग लेह से अधिक ठंडा रहा।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, 25 से 28 फरवरी को प्रदेश में फिर बारिश-बर्फबारी हो सकती है। दोनों संभागों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की आशंका है। पर्यटकों, यात्रियों और ट्रांसपोर्टरों को प्रशासन व यातायात विभाग की एडवाइजरी के तहत सफर की योजना बनाने की सलाह दी गई है। कश्मीर में कई मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों में वीरवार को रात भर बर्फबारी हुई।
विज्ञापन


कई संपर्क मार्ग प्रभावित हुए हैं।पर्यटन स्थल गुलमर्ग, सोनमर्ग और पहलगाम में भी रात भर ताजा बर्फबारी हुई। इससे पर्यटकों के चेहरे खिल उठे हैं। श्रीनगर में वीरवार रात भर रुक-रुक कर बारिश होती रही। बारिश से लंबे समय से शुष्क चल रहे मौसम से लोगों और किसानों को राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीनगर में दिन का पारा 11.5 और न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में अधिकतम तापमान 7.4 और गुलमर्ग में 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में दिनभर मौसम साफ रहा। यहां अधिकतम तापमान 24.0 और न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का पारा 12.2, बटोत में 11.1, कटड़ा में 20.2 और भद्रवाह में 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में अधिकतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

कहां-कितना न्यूनतम तापमान
गुलमर्ग माइनस 5.6
लेह माइनस 5.5
पहलगाम माइनस 2.4
बनिहाल माइनस 2.4
भद्रवाह माइनस 2.4
कोकरनाग माइनस 2.0
बटोत माइनस 0.5
कटड़ा 6.6

चौबीस घंटे में हुई बारिश (मिलीमीटर)
बनिहाल 53.9
बटोत 49.1
भद्रवाह 49.0
कटड़ा 27.7
जम्मू 27.4
पहलगाम 27.6
कोकरनाग 29.2
काजीगुंड 14.2
श्रीनगर 11.4
गुलमर्ग 14.8
कुपवाड़ा 9.6

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed