फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu and kashmir news

Srinagar News: बहुजन समाज को अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से निकाली बहुजन हक यात्रा

विज्ञापन
jammu and kashmir news
रमेश कुंडल और साहिल कुंडल ने कहा, बहुजन समाज को राजनीतिक रूप से जागरूक करना यात्रा का मुख्य उद्देश्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हीरानगर। बहुजन समाज को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 25 अक्तूबर को लखनपुर से शुरू हुई बहुजन हक यात्रा सोमवार को हीरानगर मोड़ पहुंची। यात्रा का नेतृत्व साहिल कुंडल कर रहे हैं। यात्रा में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग सहित विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए। हीरानगर मोड़ पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने यात्रा का स्वागत किया।


हीरानगर मोड़ पर यात्रा का स्वागत करते हुए रमेश कुंडल ने कहा कि बहुजन हक यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश की लगभग 85 प्रतिशत आबादी का प्रतिनिधित्व करने वाले बहुजन समाज को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि यात्रा के माध्यम से वोट के अधिकार की सुरक्षा, आरक्षण की सुरक्षा और पदोन्नति में आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया जा रहा है। उन्होंने यात्रा में शामिल लोगों सराहना करते हुए कहा कि इतने बड़े मिशन को लेकर लोग अपने घरों से निकलकर समाज को जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं। वहीं, यात्रा का नेतृत्व कर रहे साहिल कुंडल ने कहा कि बहुजन हक यात्रा का उद्देश्य बहुजन समाज को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह यात्रा किसी जाति विशेष या समाज के खिलाफ नहीं है, बल्कि लोगों को उनके अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों के प्रति जागरूक करने का प्रयास है। यात्रा के दौरान जय भीम, जय संविधान और एससी-एसटी-ओबीसी जिंदाबाद के नारे लगाए गए। यात्रा का प्रमुख आकर्षण भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा रही। यात्रा के मार्ग को लेकर आयोजकों ने बताया कि जिन स्थानों पर प्रमुख चौक और बाजार पड़ते हैं, वहां यात्रा के सदस्य पैदल चलकर लोगों तक अपना संदेश पहुंचाते हैं। वहीं, आबादी या बाजार नहीं होने पर यात्रा वाहनों के माध्यम से आगे बढ़ जाती है। हीरानगर मोड़ पर यात्रा के स्वागत और आयोजन में सेवानिवृत्त कमांडेंट रमेश चंद्र और उनकी टीम, रमेश कुंडल और उनकी टीम ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed