{"_id":"6adfa5a11f8a069e13024db4","slug":"jammu-and-kashmir-news-srinagar-news-c-201-1-knt1009-137896-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: चित्रकला, मूर्तिकला, गायन और कहानी वाचन में बच्चों ने बिखेरे रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: चित्रकला, मूर्तिकला, गायन और कहानी वाचन में बच्चों ने बिखेरे रंग
विज्ञापन
नवोदय विद्यालय बसोहली में कला समेकित शिक्षा समागम-2026 का आगाज, पांच क्लस्टर्स के विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। विद्यार्थियों की रचनात्मकता, कला और सांस्कृतिक हुनर को मंच प्रदान करने के लिए सोमवार को संभाग स्तरीय कला समेकित शिक्षा समागम-2026 का शुभारंभ हुआ। यह समागम नवोदय विद्यालय बसोहली में आयोजित किया गया। इसमें हिमाचल, जम्मू-कश्मीर क्लस्टर-I, जम्मू-कश्मीर क्लस्टर-II, पंजाब क्लस्टर-I और पंजाब क्लस्टर-II के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
बसोहली-बनी विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बाबू राम टंडन मुख्य अतिथि रहे। नवोदय विद्यालय समिति, क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ की सहायक आयुक्त सुखराज कौर, विभिन्न जवाहर नवोदय विद्यालयों के प्राचार्यों और उप-प्राचार्यों तथा मेजबान विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य ने उनका स्वागत किया। इमुख्य अतिथि ने आर्ट गैलरी का दौरा कर चित्रों और मूर्तियों का अवलोकन किया। समागम के पहले दिन पांचों क्लस्टर्स के विद्यार्थियों ने दृश्य कला, एकल गायन, समूह गायन, वाद्य ताल एकल, वाद्य धुन एकल, वाद्य समूह और कहानी वाचन जैसी विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया। यह समागम विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ आत्मविश्वास, टीम भावना और सांस्कृतिक आदान-प्रदान का अवसर प्रदान कर रहा है। आयोजन ने शिक्षा में कला और संगीत के महत्व को भी उजागर किया। कार्यक्रम आज भी जारी रहेगा, जिसमें विद्यार्थी अपनी कला और संगीत की प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।