फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu and kashmir news

Srinagar News: महानपुर की हाईसिक्योरिटी जेल में सीआईएसएफ जवानों के लिए बनेगी रसोई और डाइनिंग शेड

विज्ञापन
jammu and kashmir news
52 लाख रुपये होंगे खर्च, जेके हाउसिंग कॉरपोरेशन को सौंपी जिम्मेदारी, 60 दिनों में पूरा करना होगा निर्माण कार्य
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। बसोहली के महानपुर-डांबरा में करोड़ों की लागत से तैयार हो रही उच्च सुरक्षा जेल में सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े सीआईएसएफ जवानों के लिए बुनियादी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। जेल परिसर में जवानों के लिए अस्थायी रसोई और भोजन कक्ष का निर्माण किया जाएगा। इस कार्य पर करीब 52 लाख रुपये खर्च होंगे। इसे 60 दिनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी जेके हाउसिंग कॉरपोरेशन को सौंपी गई है।

गौरतलब है कि उच्च सुरक्षा जेल की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ जवानों के ठहरने के लिए इससे पहले अस्थायी बैरक का भी प्रबंध किया गया था। अब रसोई और भोजन कक्ष के निर्माण से जवानों के लिए आवश्यक सुविधाओं को और व्यवस्थित करने की दिशा में कदम उठाया गया है। बता दें कि महानपुर में बन रही उच्च सुरक्षा जेल का निर्माण अंतिम चरण में है। जेल के जल्द शुरू होने की संभावनाओं के बीच सुरक्षा कर्मियों के लिए जरूरी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। गृह मंत्रालय की ओर से जेल को शुरू करने की प्रक्रिया आगे बढ़ने के साथ परिसर में सुरक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं को तैयार करना महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन

सितंबर में मुख्य सचिव और गृह सचिव ने जेल का किया था दौरा
सितंबर माह में जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने महानपुर के डांबरा में बन रही हाई सिक्योरिटी जेल के निर्माण स्थल का दौरा कर काम की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ गृह विभाग के प्रधान सचिव चंद्रकर भारती, जेल महानिदेशक दीपक कुमार, विशेष महानिदेशक (समन्वय) एसजेएम. गिलानी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे थे। दौरे के दौरान अधिकारियों ने तय गुणवत्ता मानकों का पालन करते हुए काम को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed