{"_id":"6adfa53ffecbc0624809e93d","slug":"jammu-and-kashmir-news-srinagar-news-c-201-1-knt1008-137897-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: उज्ज दरिया किनारे संदिग्ध दिखने पर सुरक्षाबलों ने चलाया सर्च आपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: उज्ज दरिया किनारे संदिग्ध दिखने पर सुरक्षाबलों ने चलाया सर्च आपरेशन
Tue, 27 Oct 2026 12:38 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर
Updated Tue, 27 Oct 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
रविवार तड़के करीब पांच बजे जुथाना निवासी दो भाइयों ने खेतों में काम करने के दौरान संदिग्धों को देखने का दावा किया
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। राजबाग थाना क्षेत्र के उज्ज दरिया के किनारे पांच संदिग्ध दिखाई देने की सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी करते जंगलों को खंगाला। साथ ही इलाके में संदिग्धों पर भी निगरानी बढ़ा दी है। उज्ज दरिया घुसपैठ और फिर पहाड़ों की ओर आतंकियों के पुराने रूट के रूप में जाना जाता रहा है ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं।
जानकारी के अनुसार, रविवार तड़के करीब पांच बजे गांव जुथाना निवासी दो भाइयों ने खेतों में काम करते समय उज्ज दरिया के आसपास करनैडी-पलैल क्षेत्र की ओर चार से पांच संदिग्धों को देखने का दावा किया। सूचना मिलने के बाद मलामन पुलिस पोस्ट से टीम मौके पर पहुंची और तलाशी शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसओजी हीरानगर, सीआरपीएफ की और सेना की संयुक्त टीम ने उज्ज दरिया और उससे सटे गांवों में तालाशी अभियान शुरू किया। सुरक्षा एजेंसियों को किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु, व्यक्ति या गतिविधि का पता नहीं चल सका। लगभग छह से सात घंटे तक सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की तलाशी ली है। इसके बाद इलाके में निगरानी को और भी बढ़ा दी गई है। सुरक्षाबल संवेदनशील इलाकों के अलावा संदिग्ध व्यक्तियों पर भी नजर बनाए हुए हैं।