फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu and kashmir news

Srinagar News: ऐशमुकाम में 40 लाख की संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
jammu and kashmir news
नशा तस्करों की काली कमाई पर अनंतनाग पुलिस का बड़ा प्रहार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। अनंतनाग पुलिस ने ऐशमुकाम में सक्रिय नशा तस्कर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसकी 40 लाख की अचल संपत्ति को कुर्क किया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के मादक पदार्थ तस्करों और उनके सिंडिकेट में हड़कंप मच गया है।

अधिकारियों के अनुसार ऐशमुकाम पुलिस स्टेशन की टीम ने ऐनू ब्राई निवासी नशा तस्कर परवेज अहमद बोकड़ की 12.5 मरला मलकियत जमीन को औपचारिक रूप से कुर्क किया है। यह जमीन ऐनू ब्राई क्षेत्र में ही स्थित है, जिसकी वर्तमान बाजार दर लगभग 40 लाख रुपये आंकी गई है। यह कार्रवाई ऐशमुकाम थाने में दर्ज एफआईआर के तहत की गई। जांच के दौरान पता चला कि आरेापी ने यह अचल संपत्ति मादक पदार्थों की अवैध तस्करी और नशे के काले कारोबार से कमाए गए धन से खड़ी की थी। सभी कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद सक्षम प्राधिकारी के निर्देशों के तहत संपत्ति को जब्त करने की प्रक्रिया पूरी की गई। वहीं, पुलिस जिले भर में ऐसे नशा तस्करों की पहचान कर रही है, जिन्होंने अवैध कारोबार से बेहिसाब संपत्तियां जुटाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed