फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu and kashmir news

Srinagar News: डाउनटाउन की गलियों में गूंजे बप्पा के जयकारे

विज्ञापन
jammu and kashmir news
श्रीनगर में गणपत्यार मंदिर से निकाली गई बप्पा की शोभायात्रा में नाचते श्रद्धालु। अमर उजाला
- शोभायात्रा के बाद वितस्ता के पावन जल में विसर्जित हुईं बप्पा की प्रतिमाएं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। कश्मीर घाटी में गणेश चतुर्थी का रविवार को भावुक एवं भक्तिमय माहौल में समापन हो गया। श्रीनगर के ऐतिहासिक श्री सिद्धि विनायक गणेश मंदिर (गणपत्यार), इंदिरा नगर और दक्षिण कश्मीर के वेस्सू (कुलगाम) में स्थापित भगवान श्री गणेश की पवित्र प्रतिमाओं को पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच वितस्ता (झेलम नदी) के पावन जल में विसर्जित किया गया। इस पावन अवसर पर घाटी में शांति, सुख एवं समृद्धि की प्रार्थना की।
रविवार को गणपत्यार स्थित श्री सिद्धि विनायक गणेश मंदिर से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़ों की थाप, शंखध्वनि और भजन-कीर्तन के साथ निकली यह शोभायात्रा बडियार, गुंड अहलिमार और नई सड़क होते हुए सोमयार शिव मंदिर (हब्बा कदल) पहुंची। वहां से खारयार होते हुए शोभायात्रा पुनः श्री सिद्धि विनायक गणेश मंदिर लौटी और फिर श्री गणेश घाट की ओर प्रस्थान किया। श्रीगणेश घाट पर श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति में भगवान श्री गणेश की पावन प्रतिमा को वितस्ता के पवित्र जल में विसर्जित किया गया।
विज्ञापन


इंदिरा नगर और वेस्सू में भी उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
इंदिरा नगर श्रीनगर में पीएम पैकेज कर्मचारियों और स्थानीय श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर से शोभायात्रा निकाली और शूरायार मंदिर घाट पर वितस्ता के तट पर प्रतिमा का विसर्जन किया। वेस्सू कुलगाम में कश्मीरी पंडित कॉलोनी, वेस्सू के श्रद्धालुओं ने भव्य जुलूस निकाला और पारंपरिक संगम स्थल पर पवित्र नदी में प्रतिमा का विसर्जन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रबंधक समिति पिछले कई वर्षों से इस पावन परंपरा को पूरी निष्ठा से निभाती आ रही है। पुणे के श्रीमंत भाऊ साहेब रंगारी गणपति ट्रस्ट और पुनीत बालन ग्रुप के चेयरमैन पुनीत बालन का सहयोग इस परंपरा को श्रीनगर में जीवित रखने में अतुलनीय रहा है। बप्पा सभी के कष्ट दूर करें और घाटी में सौहार्द लाएं। - रत्न चक्कू, महासचिव, सिद्धि विनायक गणेश मंदिर प्रबंधक समिति

14 सितंबर को पवित्र हवन और प्राण-प्रतिष्ठा के साथ शुरू हुआ यह सात दिवसीय अनुष्ठान आज पूर्ण श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। वितस्ता के घाट पर बप्पा को विसर्जित करते हुए हमने पूरी घाटी में आपसी भाईचारे और खुशहाली की कामना की है। - संजय टिक्कू, प्रमुख, गणपत्यार प्रबंधक समिति

घाटी में इस प्रकार के धार्मिक उत्सव हमें अपनी जड़ों और सांस्कृतिक विरासत से जोड़े रखते हैं। पिछले सात दिनों तक इंदिरा नगर में भक्ति का अनूठा माहौल रहा। शूरायार घाट पर विसर्जन के दौरान हर किसी का मन भावुक था। - सुनील रैना, इंदिरा नगर


हब्बा कदल की गलियों में बप्पा की शोभायात्रा और वितस्ता के किनारे यह रौनक देखना हम सभी के लिए अत्यंत भावुक क्षण है। स्थानीय लोगों का सहयोग भी हमेशा की तरह सराहनीय रहा। विसर्जन के उपरांत सभी श्रद्धालुओं में पारंपरिक प्रसाद का वितरण किया गया।- मोहित भान, कश्मीरी पंडित, पीडीपी नेता

श्रीनगर में गणपत्यार मंदिर से निकाली गई बप्पा की शोभायात्रा में नाचते श्रद्धालु। अमर उजाला

श्रीनगर में गणपत्यार मंदिर से निकाली गई बप्पा की शोभायात्रा में नाचते श्रद्धालु। अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed