फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu and kashmir news

जनता से किए वादे पूरे करने में विफल रही सरकार : पीडीपी

विज्ञापन
jammu and kashmir news
अनंतनाग। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार जनता से किए गए वादों को पूरा करने में विफल रही है। पार्टी नेताओं ने कहा कि जनता विभिन्न समस्याओं को लेकर परेशान हैं।
विज्ञापन

पीडीपी प्रवक्ता डॉ. महबूब बेग ने कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस ने चुनावों के दौरान जनता के साथ कई वादे किए थे, लेकिन सत्ता में आने के बाद उन वादों को पूरा नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की ओर से जनता के लिए कोई ठोस काम दिखाई नहीं दे रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यदि सरकार ने कुछ किया है तो अपने विधायकों के वेतन में बढ़ोतरी की है। इस मौके पर पीडीपी नेता और पूर्व विधायक पीर मंसूर ने भी कार्यकर्ताओं से बातचीत की। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पीडीपी जनता से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाती रही है। उन्होंने दावा किया कि जनता की समस्याओं और आवाज को सामने रखने के लिए पीडीपी लगातार काम कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed