{"_id":"64dfd0c8d244cf74df0a277a","slug":"j-k-terrorist-modules-busted-eight-lashkar-helpers-arrested-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K : कश्मीर में पाकिस्तान की दो साजिशें नाकाम, दो आतंकी मॉड्यूल्स का भंडाफोड़, लश्कर के आठ मददगार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K : कश्मीर में पाकिस्तान की दो साजिशें नाकाम, दो आतंकी मॉड्यूल्स का भंडाफोड़, लश्कर के आठ मददगार गिरफ्तार
Sat, 19 Aug 2023 01:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 19 Aug 2023 01:43 AM IST
सार
नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सीमा पार से तस्करी कर मंगाई गई हथियारों की भारी खेप बरामद की गई। पकड़े गए मददगार सीमा पार बैठे हैंडलर के इशारे पर काम कर रहे थे।
विज्ञापन
file pic.....
- फोटो : साकिब नबी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरी कश्मीर में पाकिस्तान की दो साजिशों को सुरक्षा बलों ने नाकाम बनाते हुए दो आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर लश्कर ए ताइबा के आठ मददगारों को गिरफ्तार किया है। नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सीमा पार से तस्करी कर मंगाई गई हथियारों की भारी खेप बरामद की गई। पकड़े गए मददगार सीमा पार बैठे हैंडलर के इशारे पर काम कर रहे थे। इन्हें सीमा पार से हथियारों की खेप लश्कर आतंकियों तक पहुंचाने का जिम्मा सौंपा गया था ताकि आतंकी घटनाओं को अंजाम दिया जा सके।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि बारामुला जिले के उड़ी इलाके के चुरंडा में आठ अगस्त को एक व्यक्ति को संदेहास्पद स्थिति में घूमते हुए पकड़ा गया। पेट्रोलिंग पार्टी को देखते ही वह भागने लगा, जिसे दौड़ाकर पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से दो हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए। उसकी शिनाख्त चुरंडा निवासी शौकत अली अवान के रूप में हुई। पूछताछ में उसने अपने दो साथियों चुरंडा निवासी अहमद दीन व मोहम्मद सादिक खटाना के नाम बताए।
विज्ञापन
उनकी निशानदेही पर दो ग्रेनेड, एक चीन निर्मित पिस्टल, मैगजीन व चार गोलियां बरामद की गईं। इसी प्रकार 11 अगस्त को बारामुला पुलिस व सेना ने उड़ी इलाके के पावरियां थाजल में नाका लगा रखा था। इस दौरान थाजल से उड़ी की ओर आ रही एक कार को नाके पर रोका गया। इस पर ड्राइवर तथा कार सवार चार युवकों ने आपातकालीन स्थिति का हवाला देते हुए अस्पताल जाने के लिए तत्काल छोड़ने को कहा। इस पर नाका पार्टी को संदेह हुआ तो उन्होंने वाहन की जांच की। इस दौरान चार हैंड ग्रेनेड, दो पिस्टल, दो मैगजीन, 10 गोलियां तथा 50 हजार रुपये नकदी मिले। पांचों को हिरासत में ले लिया गया। इनकी शिनाख्त टारजू सोपोर के अख्तर भट, चुरंडा उड़ी के मोहम्मद असलम खटाना, जबला उड़ी के मुनीर अहमद, क्रांकशिवान के मुदासिर युसूफ गोकनो तथा हरदुशिवा के बिलाल अहमद डार के रूप में हुई।
विज्ञापन
चार दिन तक चला ऑपरेशन माच्छिल प्रहार
उधर, सीमा पार से हथियारों की तस्करी को नाकाम बनाते हुए कुपवाड़ा के माच्छिल सेक्टर में हथियारों का जखीरा बरामद किया गया है। सेना की चिनार कोर ने ट्वीट किया कि विशेष सूचना के आधार पर सेना, बीएसएफ तथा पुलिस ने मिलकर ऑपरेशन माच्छिल प्रहार चलाया गया। 15 से 18 अगस्त तक माच्छिल सेक्टर में एलओसी के पास चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान सीमा पार से तस्करी कर मंगाए गए हथियारों का जखीरा बरामद किया गया। इनमें पांच एके राइफल, सात पिस्टल, चार हैंड ग्रेनेड, 774 गोलियां तथा अन्य आपत्तिजनक सामग्री हैं।