फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J&K Congress President said Former PM Indira Gandhi laid the foundation of brotherhood between Hindus and Musl

Srinagar: J&K कांग्रेस अध्यक्ष बोले- पूर्व PM इंदिरा गांधी ने हिंदुओं और मुसलमानों के बीच रखी भाईचारे की नीव

Thu, 31 Oct 2024 04:27 PM IST
Digvijay Singh एएनआई, श्रीनगर
एएनआई, श्रीनगर Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 31 Oct 2024 04:27 PM IST
सार

देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर जम्मू-कश्मीर के कांग्रेस अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने कहा कि आज पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि है यह दिन हमारे लिए बलिदान का सबक है।

विज्ञापन
J&K Congress President said Former PM Indira Gandhi laid the foundation of brotherhood between Hindus and Musl
जम्मू-कश्मीर कांग्रेस अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत की महिला प्रधानमंत्री और देश की आयरन लेडी कही जाने वाली इंदिरा गांधी की आज 31 अक्तूबर 2024 को 40वीं पुण्यतिथि है। अपने फौलादी इरादों के लिए विख्यात पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को 31 अक्टूबर 1984 की सुबह उनके अंगरक्षकों ने हत्या कर दी थी। इंदिरा गांधी ने 1966 से 1977 के बीच और लगातार तीन बार और फिर 1980-1984 तक देश की कमान संभाली। 

विज्ञापन


देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर जम्मू-कश्मीर के कांग्रेस अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने कहा कि आज पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि है यह दिन हमारे लिए बलिदान का सबक है। इंदिरा गांधी ने हिंदुओं और मुसलमानों के बीच भाईचारे की नींव रखी है।
विज्ञापन


#WATCH | Srinagar: On the death anniversary of former Prime Minister Indira Gandhi, J&K Congress president Tariq Hameed Karra says, "Today is the death anniversary of former PM Indira Gandhi...This day is a lesson of sacrifice for us...She laid the foundation of brotherhood… pic.twitter.com/0AzULjslbA

विज्ञापन
विज्ञापन
 
 

इससे पहले पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शक्ति स्थल पर पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के कई बड़े नेता मौजूद रहे। राहुल गांधी ने कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए उनकी दादी इंदिरा गांधी का बलिदान हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, पंडित जवाहरलाल नेहरू की इंदु, बापू की प्रियदर्शिनी, निडर, निर्भीक, न्यायप्रिय - भारत की इंदिरा! दादी, देश की एकता और अखंडता के लिए आपका बलिदान हम सभी को जनसेवा के पथ पर सदा प्रेरित करता रहेगा।
 



कांग्रेस महासचिव और इंदिरा गांधी की पोती प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, देश के प्रति आपका समर्पण, आपका बलिदान, आपसे मिली सीख और आपके द्वारा दिए गए मूल्य हमेशा हमारे मार्गदर्शक रहेंगे। आपकी शहादत को सलाम।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed