{"_id":"6add9c5243b50d6a3f0265d1","slug":"j-k-cm-omar-abdullah-flags-of-kashmir-marathon-srinagar-2026-10-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर: सीएम उमर अब्दुल्ला ने दिखाई कश्मीर मैराथन को हरी झंडी, देश-विदेश के 1800 से अधिक धावक ले रहे हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर: सीएम उमर अब्दुल्ला ने दिखाई कश्मीर मैराथन को हरी झंडी, देश-विदेश के 1800 से अधिक धावक ले रहे हिस्सा
Sun, 25 Oct 2026 11:36 AM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: Nikita Gupta
Updated Sun, 25 Oct 2026 11:36 AM IST
सार
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने श्रीनगर में तीसरी कश्मीर मैराथन को हरी झंडी दिखाई, जिसमें देश-विदेश के 1,800 से अधिक धावक हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला तीसरी कश्मीर मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
- फोटो : बासित जरगर
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने रविवार को श्रीनगर में तीसरी कश्मीर मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस आयोजन में देश-विदेश के 1,800 से अधिक धावक हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
कश्मीर मैराथन
- फोटो : बासित जरगर
कश्मीर मैराथन देश की प्रमुख एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में अपनी पहचान बना चुकी है। इस वर्ष प्रतियोगिता की कुल पुरस्कार राशि 3.17 करोड़ रुपये रखी गई है। ओपन कैटेगरी में जीतने वाले धावक को 25 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीर मैराथन
- फोटो : बासित जरगर
इस बार जम्मू-कश्मीर के स्थानीय धावकों के लिए भी अलग से पुरस्कार रखा गया है। सरकार का उद्देश्य केंद्र शासित प्रदेश में लंबी दूरी की दौड़ को बढ़ावा देना और स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना है।
कश्मीर मैराथन
- फोटो : बासित जरगर
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कश्मीर मैराथन के पहले दो संस्करणों में भी हिस्सा लिया था। हालांकि, इस वर्ष वह दौड़ में शामिल नहीं हो रहे हैं।