Indus Waters Treaty: सिंधु संधि ने छीना कश्मीरियों का जल अधिकार; उमर अब्दुल्ला ने सरकार पर साधा निशाना
उमर अब्दुल्ला ने सिंधु जल संधि को जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ एक ऐतिहासिक धोखा बताया और कहा कि यह संधि उन्हें अपने जल संसाधनों का उपयोग करने का अधिकार नहीं देती।
विस्तार
सिंधु जल संधि को लेकर एक बार फिर से सियासत गरमा गई है। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री ने इस संधि को राज्य के लोगों के हितों के खिलाफ बताया है और कहा है कि यह एक ऐतिहासिक विश्वासघात था। उन्होंने कहा कि वह शुरू से ही इस संधि का विरोध करते आए हैं और आगे भी इसका विरोध करते रहेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि असल में दुर्भाग्य यह नहीं है कि मैं इस संधि का विरोध कर रहा हूं, बल्कि यह है कि कुछ लोग सस्ती लोकप्रियता पाने और सरहद पार बैठे लोगों को खुश करने की लालसा में इस अन्याय को स्वीकार करते हैं।
इंडस जल संधि ने जम्मू-कश्मीर के लोगों को अपने संसाधनों, खासकर पानी, से वंचित कर दिया यह अन्याय है। इस संधि ने हमें अपनी नदियों का पानी उपयोग करने से प्रतिबंधित किया है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि इस संधि का विरोध कोई युद्ध भड़काने वाली मानसिकता नहीं, बल्कि ऐतिहासिक अन्याय को सही करने की एक कोशिश है।
Actually what is unfortunate is that with your blind lust to try to score cheap publicity points & please some people sitting across the border, you refuse to acknowledge that the IWT has been one of the biggest historic betrayals of the interests of the people of J&K. I have… https://t.co/j55YwE2r39
— Omar Abdullah (@OmarAbdullah) May 16, 2025
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.