{"_id":"64d4a1a35690e5a82e0c9cb5","slug":"indian-air-force-rescue-five-personnel-of-ut-disaster-relief-force-from-markha-valley-ladakh-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"लद्दाख: वायुसेना ने मार्खा घाटी में फंसे आपदा राहत के पांच कर्मियों को सुरक्षित बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लद्दाख: वायुसेना ने मार्खा घाटी में फंसे आपदा राहत के पांच कर्मियों को सुरक्षित बचाया
Thu, 10 Aug 2023 02:07 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/लेह
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/लेह
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 10 Aug 2023 02:07 PM IST
सार
भारतीय वायु सेना के जवानों ने लद्दाख की मार्खा घाटी में फंसे आपदा राहत के पांच कर्मियों को रेस्क्यू किया है। पीआरओ लेह ने बताया कि मार्खा घाटी में आपदा राहत के कर्मी फंस गए थे।
विज्ञापन
Leh
- फोटो : पीआर लेह
विस्तार
भारतीय वायु सेना के जवानों ने लद्दाख की मार्खा घाटी में फंसे आपदा राहत के पांच कर्मियों को रेस्क्यू किया है। पीआरओ लेह ने बताया कि मार्खा घाटी में आपदा राहत के कर्मी फंस गए थे। ऐसे में उन्हें वहां से सुरक्षित निकालने के लिए वायु सेना से मदद मांगी गई।
विज्ञापन
वायुसेना ने भी बिना समय गंवाते हुए बचाव अभियान शुरू किया और कर्मियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। मार्खा घाटी का ये इलाका संकरी जगह से ग्रस्त था और यहां हेलीकॉप्टर को उतारने के लिए जगह भी नहीं थी। फिर भी बहादुर जवानों ने इस अभियान को सफल बनाया है। आपदा राहत के कर्मियों ने इसके लिए वायुसेना का आभार जताया है।
विज्ञापन
Daring rescue ops by Indian Air Force 114 HU. Five personnel of UT Disaster Relief Force evacuated from Markha Valley, Ladakh. IAF's single-engine helicopters flew in unchartered territory and narrow valley without any flat terrain/feature to land: PRO (Defence) Leh pic.twitter.com/eIkxwhgZSC
— ANI (@ANI) August 10, 2023
विज्ञापन