{"_id":"65b0ebc0b95cd7fa1b0f5a6e","slug":"igp-kashmir-vk-birdhi-said-security-grid-vigilant-active-for-smooth-republic-day-function-2024-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: घाटी में गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा ग्रिड सक्रिय, सीमा पर बढ़ाई गई निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: घाटी में गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा ग्रिड सक्रिय, सीमा पर बढ़ाई गई निगरानी
Wed, 24 Jan 2024 04:21 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 24 Jan 2024 04:21 PM IST
सार
कश्मीर घाटी के पुलिस महानिरीक्षक वीके बिरधी ने बुधवार को कहा कि सुरक्षा ग्रिड सतर्क और सक्रिय है और घाटी में सुचारू और शांतिपूर्ण गणतंत्र दिवस समारोह के लिए सभी जरूरी उपाय किए गए हैं।
विज्ञापन
एडीजीपी वीके बिरदी
- फोटो : संवाद
विस्तार
गणतंत्र दिवस को लेकर कश्मीर घाटी में सुरक्षा के उचित इंतजाम किए गए हैं। कश्मीर घाटी के पुलिस महानिरीक्षक वीके बिरधी ने बुधवार को कहा कि सुरक्षा ग्रिड सतर्क और सक्रिय है और घाटी में सुचारू और शांतिपूर्ण गणतंत्र दिवस समारोह के लिए सभी जरूरी उपाय किए गए हैं।
विज्ञापन
आईजीपी ने कहा कि पुलिस ने श्रीनगर और अन्य जिलों में भी गणतंत्र दिवस समारोह के लिए अन्य बलों के साथ समन्वय बनाया हुआ है। इंटरनेट पर किसी तरह के प्रतिबंध के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि फिलहाल ऐसी कोई स्थिति नहीं है और सभी को समारोह में स्वतंत्र रूप से भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस दिन के लिए कड़े सुरक्षा उपाय किए गए हैं। जो लोग भी राष्ट्रीय समारोह में भाग लेने के लिए पहुंचेंगे, उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। यातायात व्यवस्था को भी सुचारू बनाए रखने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आईजीपी कश्मीर ने कहा कि पुलिस किसी भी आपात स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हमेशा तैयार है।
विज्ञापन