पहलगाम वायरल वीडियो पर सियासी तूफान: 'जय श्री राम कह सकते हैं तो अल्लाहु अकबर क्यों नहीं'; बोली महबूबा मुफ्ती
पहलगाम हमले के दौरान अल्लाहु अकबर कहे जाने पर विवाद को लेकर महबूबा मुफ्ती ने सोशल मीडिया पर फैल रही सांप्रदायिकता की निंदा करते हुए सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की।
विस्तार
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने पहलगाम आतंकी हमले के दौरान वायरल हुए एक वीडियो में जिपलाइन ऑपरेटर द्वारा अल्लाहु अकबर कहे जाने पर उठे विवाद पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फैल रही सांप्रदायिकता पर चिंता जताते हुए कहा कि धर्म के नारों को गलत संदर्भों में घसीटा जा रहा है।
महबूबा मुफ्ती ने कहा कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक बातें कर रहे हैं। मुसलमान अल्लाहु अकबर कहते हैं, जैसे हम श्री राम कहते हैं। जब भी हम किसी कठिनाई में होते हैं, तो अल्लाहु अकबर कहते हैं।
यह खबर भी पड़ें: घरों पर हैं बमों के निशान, जिद ये कि न छोड़ेंगे आशियां: 'जहां खतरा रोज का मेहमान, वहां से लोग नाता नहीं तोड़ते'
केंद्रीय सरकार से उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर बदनाम करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। भारत सरकार को सोशल मीडिया पर हिंसा फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
#WATCH | Srinagar, J&K | On a Zipline operator saying "Allahu Akbar" in a video during #PahalgamTerroristAttack, PDP chief Mehbooba Mufti says, "There are some people on social media who are very communal...Like we say, "Jai Shree Ram", Muslims say "Allahu Akbar" and when we are… pic.twitter.com/zFcJqbXzA7
— ANI (@ANI) April 29, 2025
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.