{"_id":"64c579fca90b1542c80d6ea5","slug":"hybrid-terrorist-of-al-badr-arrested-in-srinagar-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar : श्रीनगर में अल बद्र का हाइब्रिड आतंकी गिरफ्तार, किसी वारदात की फिराक में था दहशतर्द, हथियार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar : श्रीनगर में अल बद्र का हाइब्रिड आतंकी गिरफ्तार, किसी वारदात की फिराक में था दहशतर्द, हथियार बरामद
Sun, 30 Jul 2023 02:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 30 Jul 2023 02:13 AM IST
सार
उसके पास से एक पिस्तौल और गोला-बारूद बरामद किया गया है। उसकी पहचान राजपोरा पुलवामा के अरफात यूसुफ के रूप में हुई है। वह जिले में कई आतंकी गतिविधियों में शामिल था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस ने शनिवार को श्रीनगर के बटमालू इलाके में अल बद्र का आतंकी संगठन के एक हाइब्रिड आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक पिस्तौल और गोला-बारूद बरामद किया गया है। उसकी पहचान राजपोरा पुलवामा के अरफात यूसुफ के रूप में हुई है। वह जिले में कई आतंकी गतिविधियों में शामिल था।
विज्ञापन
श्रीनगर पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट में लिखा, अल बद्र के हाइब्रिड आतंकवादी अरफात यूसुफ को बटमालू से एक ग्लॉक पिस्तौल, 20 राउंड और 2 मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया गया है। वह पुलवामा में आतंकी वारदातों में शामिल रहा है। किसी वारदात को अंजाम देने को लेकर वह श्रीनगर में था। बटमालू थाने में यूएपीए की धारा 13,23 और आईए अधिनियम की धारा 7/25 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन