फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Hotels and Guest Houses in Ladakh Granted 'Industry' Status

लद्दाख में टूरिज्म सेक्टर को बूस्ट: होटल और गेस्ट हाउस को मिला 'उद्योग' का दर्जा, पर्यटन को मिलेगी रफ्तार

Wed, 20 May 2026 03:35 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, लेह
अमर उजाला नेटवर्क, लेह Published by: Nikita Gupta Updated Wed, 20 May 2026 03:35 PM IST
सार

लद्दाख प्रशासन ने पर्यटन विभाग में पंजीकृत सभी होटल और गेस्ट हाउस को 'उद्योग' का दर्जा देने का फैसला किया है जो 1 जून 2026 से लागू होगा।

विज्ञापन
Hotels and Guest Houses in Ladakh Granted 'Industry' Status
उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लद्दाख प्रशासन ने पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। उपराज्यपाल ने आदेश जारी करते हुए लद्दाख में पर्यटन विभाग में पंजीकृत सभी होटल और गेस्ट हाउस को 'उद्योग' का दर्जा देने की घोषणा की है। यह फैसला 1 जून 2026 से लागू होगा।

विज्ञापन


इस कदम के तहत इन इकाइयों को औद्योगिक दरों पर बिजली और पानी की सुविधा, रियायती बैंक ऋण और संपत्ति कर में छूट जैसे लाभ मिलेंगे। इससे होटलों और गेस्ट हाउस के संचालन लागत में कमी आएगी और निवेश को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन


प्रशासन का कहना है कि यह निर्णय लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करता है और इससे लद्दाख में पर्यटन उद्योग को नई गति मिलेगी। सरकार का मानना है कि इससे निवेशकों का भरोसा बढ़ेगा और क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। उपराज्यपाल ने कहा कि यह कदम प्रधानमंत्री के घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के विजन के अनुरूप है, जिससे लद्दाख में पर्यटन क्षेत्र और मजबूत होगा तथा पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed