Yasin Malik Convicted : घाटी में प्रदर्शन के बाद कई जगह पत्थरबाजी, घंटों बाद मोबाइल इंटरनेट बहाल
शहर के कुछ हिस्सों में सुरक्षा बलों पर पथराव किया गया। सुरक्षाबलों को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। इस बीच एहतियात के तौर पर मध्य व दक्षिण कश्मीर में कई घंटे बंद रहने के बाद मोबाइल इंटरनेट सेवा देर रात बहाल कर दी गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आतंकी फंडिंग मामले में अलगाववादी नेता यासीन मलिक को उम्र कैद की सजा सुनाए जाने के बाद कई हिस्सों में हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। शहर के कुछ हिस्सों में सुरक्षा बलों पर पथराव किया गया। सुरक्षाबलों को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। इस बीच एहतियात के तौर पर मध्य व दक्षिण कश्मीर में कई घंटे बंद रहने के बाद मोबाइल इंटरनेट सेवा देर रात बहाल कर दी गई। यह कदम शरारती तत्वों द्वारा माहौल बिगाड़ने के लिए अफवाहें फैलाने से रोकने के लिए उठाया गया था। ब्यूरो
श्रीनगर के मैयसूमा इलाके में ही यासीन मलिक का घर है और यहां पर यासीन के कई समर्थक रहते हैं। उसे सजा मिलने को लेकर यहां पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। वहीं, बुधवार को श्रीनगर के कुछ इलाकों में बंद की स्थिति भी देखने को मिली है। जम्मू-कश्मीर में पुलिस और सुरक्षाबलों ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
उधर, दिल्ली में विशेष न्यायाधीश प्रवीण सिंह ने यासीन को 19 मई को गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत सभी आरोपों का दोषी ठहराया था। यासीन मलिक के केस की सुनवाई को लेकर पटियाला हाउस कोर्ट में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है।
यासीन बोला- फांसी स्वीकार करूंगा, किसी से भींख नहीं मांगूंगा
सुनवाई शुरू हुई तो एनआईए ने दोषी मलिक के लिए फांसी की सजा की मांग की थी। जिस पर यासीन ने कहा था, 'फैसला अदालत के विवेक पर छोड़ता हूं, मैं किसी से भींख नहीं मांगूंगा। मैं फांसी स्वीकार करूंगा। अगर जांच एजेंसियां साबित कर दें कि मैं आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा हूं तो राजनीति से सन्यास ले लूंगा। मैंने सात प्रधानमंत्रियों के साथ काम किया है।'