फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Gyanvapi Masjid PDP chief Mehbooba Mufti said Would everything be okay when bjp take all of it

Gyanvapi Masjid: क्या मस्जिद लेने के बाद सब ठीक होगा, दो करोड़ नौकरियां मिलेंगी, पेट्रोल के दाम घटेंगे- महबूबा मुफ्ती

Mon, 16 May 2022 04:37 PM IST
kumar गुलशन कुमार एएनआई, जम्मू
एएनआई, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 16 May 2022 04:37 PM IST
सार

महबूबा मुफ्ती ने कहा कि वो(भाजपा) अभी ज्ञानवापी मस्जिद को लेने के पीछे पड़े हैं। क्या उसे लेने के बाद सब कुछ ठीक हो जाएगा। जनता की सम्सयाएं हल हो जाएंगी। महंगाई और पेट्रोल के दाम को कम कर दिए जांएगे।

विज्ञापन
Gyanvapi Masjid PDP chief Mehbooba Mufti said Would everything be okay when bjp take all of it
PDP President Mehbooba Mufti - फोटो : ANI

विस्तार

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने भाजपा पर एक बार फिर तीखा हमला बोला है। महबूबा मुफ्ती ने कहा कि भाजपा लोगों की समस्याओं को हल करने में विफल साबित हो रही है तो ऐसे में लोगों को हिंदू-मुस्लिम के नाम पर लड़ाया जा रहा है। भाजपा के पास जनता को नफरत देने के सिवा कुछ भी नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय में जो भी देश की संपदा बनी थी, भाजपा धीरे-धीरे उसे बेच रही है। लोगों को धर्म के नाम पर बांटा जा रहा है। महबूबा मुफ्ती ने कहा, ' वो (भाजपा) एक ही बार बताए कि उनकी नजर किस-किस मस्जिद पर है। क्या उन सब को लेने के बाद सब कुछ ठीक हो जाएगा। क्या जनता की समस्याएं उसके बाद हल कर दी जाएंगी। क्या दो करोड़ नौजवानों को फिर रोजगार दिया जाने लगेगा। क्या महंगाई और पेट्रोल के दाम को कम कर दिए जांएगे। क्या हिंदू-मुस्लिम के नाम पर जो नफरत फैला रहे हैं वो बंद कर देंगे। अभी ज्ञानवापी मस्जिद को लेने के पीछे पड़े हैं। क्या उसे लेने के बाद सब कुछ ठीक हो जाएगा।'
विज्ञापन



फिल्म कश्मीर फाइल्स के बाद नफरत की घटनाएं बढ़ीं

महबूबा मुफ्ती ने कहा कि जम्मू कश्मीर में पीडीपी, एनसी, कांग्रेस ने सुरक्षाबलों के साथ मिल कर कश्मीरी पंडितों के सुरक्षित माहौल बनाया था। 2010 और 2016 में पीक अनरेस्ट के समय में भी ऐसी घटनाएं नहीं हुईं, जहां कश्मीरी पंडितों को मारा गया हो, लेकिन भाजपा राज के बाद माहौल बिगड़ा है। खास कर फिल्म कश्मीर फाइल्स बनने के बाद प्रदेश में हिंसा और नफरत बढ़ी है। उन्होंने कहा, 'देशभर में जब मुसलमानों पर अत्याचार की घटना होती है। उनके घर तोड़ दिए जाते हैं, मस्जिदों को निशाना बनाया जाता है तो इसका असर प्रदेश में दिखता है और लोगों के बीच दूरियां और बढ़ जाती हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन



रविवार को पीपुल्स अलायंस फॉर गुपकार डिक्लेरेशन (पीएजीडी) के प्रतिनिधिमंडल ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की थी। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि कर्मचारियों को उनके कार्यस्थल और जहां वह रह रहे हैं वहां पर पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराई जाए। साथ ही उन्हें हरसंभव सहायता मुहैया कराई जाए ताकि वे सुरक्षा के भाव के साथ रह सके। हमने उप राज्यपाल से कहा कि उनके लिए दूरदराज के इलाकों में काम करना संभव नहीं है, इसलिए उन्हें उन स्थानों पर तैनात किया जाए जहां पूरी सुरक्षा है। इससे उनमें सुरक्षित होने का भाव उत्पन्न होगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed