{"_id":"69d50ba2497062b7bc081101","slug":"four-drug-peddlers-arrested-in-kashmir-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाका चेकिंग में बड़ा खुलासा: कश्मीर में ड्रग नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाका चेकिंग में बड़ा खुलासा: कश्मीर में ड्रग नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद
Tue, 07 Apr 2026 07:21 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: Nikita Gupta
Updated Tue, 07 Apr 2026 07:21 PM IST
सार
कश्मीर के कई इलाकों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके पास से नशीले पदार्थ बरामद किए।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए कश्मीर के अलग-अलग इलाकों से चार ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से प्रतिबंधित नशीले पदार्थ भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, पुलवामा जिले के चेवाकलां इलाके में नाका चेकिंग के दौरान गुलाम हसन वानी को पकड़ा गया। उसके पास से करीब 2.30 किलोग्राम पोस्ता भूसा (पॉपी स्ट्रॉ) बरामद हुआ।
विज्ञापन
वहीं बारामुला के ओल्ड टाउन इलाके में पुलिस गश्त के दौरान फारूक अहमद भट और निसार अहमद वार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस को देखकर दोनों भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया गया। तलाशी में उनके पास से 17 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई।
विज्ञापन
इसके अलावा सोपोर के चिजहामा क्रॉसिंग पर नाका चेकिंग के दौरान मुश्ताक अहमद पर्रार को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से चरस जैसा पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।