{"_id":"69cad8bec302abbe7b0c0d23","slug":"football-tournament-start-in-gandherbal-srinagar-news-c-10-lko1027-872769-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: गांदरबल में पुलिस प्रीमियर फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: गांदरबल में पुलिस प्रीमियर फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू
विज्ञापन
गांदरबल में फुटबॉल टूर्नामेंट का उद़घाटन। स्रोत पुलिस
गांदरबल। युवाओं को रचनात्मक और खेल गतिविधियों से जोड़ने के अपने निरंतर प्रयासों के तहत पुलिस ने सोमवार को नागरिक कार्य कार्यक्रम के अंतर्गत गदूरा स्टेडियम में पुलिस प्रीमियर फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन किया।
इस टूर्नामेंट का औपचारिक शुभारंभ एसएसपी खलील अहमद पोसवाल ने किया। इस अवसर पर सरकारी शारीरिक शिक्षा कॉलेज, गदूरा के प्रिंसिपल डॉ. शौकत हुसैन, डीएसपी मुख्यालय गांदरबल उमर इरफान और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
इस टूर्नामेंट में पूरे जिले से 16 टीमें भाग ले रही हैं जो गांदरबल के युवाओं में मौजूद उत्साह और खेल भावना को दर्शाता है। उद्घाटन मैच एफसी मनिगाम और कॉमरेड एफसी के बीच खेला गया जिसके साथ ही टूर्नामेंट की एक ऊर्जावान शुरुआत हुई। संवाद