फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Flights were canceled for the fourth consecutive day due to dense fog in the valley

घाटी में घने कोहरे के चलते लगातार चौथे दिन भी उड़ानें हुई रद्द

Wed, 11 Dec 2019 03:52 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर
अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 11 Dec 2019 03:52 AM IST
विज्ञापन
Flights were canceled for the fourth consecutive day due to dense fog in the valley
Srinagar Airport - फोटो : file photo

कश्मीर घाटी में शीत लहर और घने कोहरे का कहर लगातार जारी है। लगातार घने कोहरे के चलते चौथे दिन भी श्रीनगर अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सभी उड़ानों को लो विजबिलिटी के चलते रद्द करना पड़ा। घने कोहरे की स्थिति ने लोगों के लिए कई मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। विशेष रूप से सुबह और शाम के वक़्त गाड़ी चलाने में लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को वाहनों की हेड लाइट्स जलाकर चलाने पड़ रहे हैं।

विज्ञापन



इस बीच बिगड़े मौसम के मिजाज के कारण घाटी में लोगों को स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं का भी सामना करना पड़ रहा है। ख़ास कर बुजुर्गों को ज्यादा दिक्कतें हो रही हैं। इसलिए डॉक्टरों ने लोगों को सलाह दी हैं कि वो ख़ुद को गर्म रखें और कोहरे में अपने चहरे को ढककर घरों से निकले।
विज्ञापन


चेस्ट डिजीज अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया कि बढ़ती ठंड और घने कोहरे से हार्ट अटैक, ब्ललड प्रेशर व सांस लेने की समस्याओं के अलावा अन्य कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होने कहा कि ऐसे में लोगों को एतिहात बरतना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि कश्मीर में फिलहाल लोगों को ठंड से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है क्यूंकि मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में फिर घाटी में एक बार भीषण बर्फबारी होने की संभावना है। और इसके चलते तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है जिससे ठंड का प्रकोप जारी रहेगा।


अगर तापमान की बात करें तो आज भी कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र में कोई ऐसी जगह नहीं रही जहां तापमान शून्य से ऊपर दर्ज किया गया हो। श्रीनगर में तापमान शून्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस नीचे रिकॉर्ड किया गया है। बता दें कि कश्मीर घाटी में इस बार नवम्बर के पहले सप्ताह से ही बर्फबारी का सिलसिला देखने को मिला जो करीब 7 दशक बाद ऐसा देखने को मिला है।

पर्यटक ले रहे हैं इस मौसम का आनंद

मौसम की इन परिस्थितियों के कारण जहां एक ओर स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है वहीं घाटी घूमने आए पर्यटक सर्दी के बावजूद इस मौसम का लुत्फ  उठा रहे हैं। डल झील के किनारे अपनी दुकान चला रहे हुसैन ने कहा कि कारोबार काफी प्रभावित हुआ है।

ठंड के कारण ग्राहक कम आते हैं। ठंड बहुत बढ़ गई है काम पर काफी असर पड़ा है।

वहीं कश्मीर आए पर्यटक यह तो मानते हैं कि ठंड काफी है मगर इस मौसम का मजा लेते भी दिख रहे हैं। गाजय़राबाद से आई पूजा ने कहा, घूमने का मजा आ रहा है। उड़ाने रद्द हो रही हैं मगर कश्मीर आने की चाह थी इसलिए गाड़ी से चले आए। ठंड देखने के लिए आना था।

जैसे सुना था वैसी ही जन्नत है कश्मीर, सब को आना चाहिए। इसे बीच दिल्ली से आए विकास ने कहा, गुलमर्ग, पहलगाम व सोनमर्ग जाना है। सुनने में आया है बर्फबारी होगी बहुत ख़ुशी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed