{"_id":"6995b4305f32944f600219fc","slug":"fire-broke-out-in-two-houses-in-lalbazar-srinagar-fire-brigade-brought-it-under-control-in-time-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: श्रीनगर के लालबाजार में दो घरों में लगी आग, दमकल ने समय रहते पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: श्रीनगर के लालबाजार में दो घरों में लगी आग, दमकल ने समय रहते पाया काबू
Wed, 18 Feb 2026 06:14 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Wed, 18 Feb 2026 06:14 PM IST
सार
श्रीनगर के लालबाजार में दो रिहायशी मकानों में आग लगी।
विज्ञापन
लाल बाजार में तीन मंजिला मकान सहित दो घरों में लगी आग
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर के लालबाजार क्षेत्र में बुधवार को दो रिहायशी मकानों में आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
इस संबंध में अधिकारियों ने कहा कि फायर कंट्रोल रूम बटमालू को आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद फायर स्टेशन नौशहरा, हजरतबल और महाराज गंज की दमकल वाहनों को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। ताकि समय रहते आगजनि से ज्यादा नुकसान ना हो। बताया जाता है कि भयंकर आगजनि की चपेट में तीन मंजिला रिहायशी मकान के ऊपरी हिस्से और उसके साथ एक अन्य घर में भी आग लगी हुई थी।
विज्ञापन
इस दौरान दमकल कर्मियों ने तुरंत आग बुझाने का कार्य शुरू किया। कुछ ही समय बाद दमकल विभाग के कर्मियों ने आग पर काबू पाने में सफलता पा ली। इस आगजनि की घटना में एक तीन मंजिला मकान और उससे सटा घर आग की चपेट में प्रभावित हुआ है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। इस घटना में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर बुधवार शाम को गागरीबल क्षेत्र में आग लगने की सूचना आई। उधर दूसरी ओर फायर स्टेशन ब्रेन निशात को मिली सूचना के आधार पर पता लगा कि गागरीबल क्षेत्र के मैदानों में एक्वा ग्रास और सूखी झाड़ियाें में आग लगी है। इस घटना को दमकमकर्मी बुझाने में जुटे हुए रहे।
#WATCH | श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर: लाल बाजार में पुलिस स्टेशन के पास आग लगी, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/UMqFc6uZBL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 18, 2026