फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Facebook fans applaud Surpanakha Leela's cast

फेसबुक से जुड़े दर्शकों ने की सूर्पणखा लीला के कलाकार की सराहना

Sun, 08 Nov 2020 09:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
Facebook fans applaud Surpanakha Leela's cast
भक्तियाना में आयोजित रामलीला के मंचन के दौरान सुपर्णखा लक्ष्मण संवाद - फोटो : SHRINAGAR
जय शक्ति रामलीला समिति भक्तियाना की ओर से आयोजित रामलीला मंचन के छठवें दिन सूर्पणखा लीला का मंचन मुख्य आकर्षण रहा। इस मौके पर फेसबुक से जुड़े दर्शकों ने कलाकार की खूब प्रशंसा की। जबकि रावण के पात्र को बहुत सारे लोगों ने लाइक किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सत्यजीत खंडूडी ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए बाल कलाकारों का उत्साह वद्र्धन किया। उन्होंने रामलीला समिति और कलाकारों की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों और दृढ़ ईच्छा शक्ति से लोगों को फेसबुक के माध्यम से घर बैठे रामलीला मंचन देखने को मिल रहा है। इस मौके पर रामलीला मंचन के पहले दृश्य में राम वनवास और सीता हरण के दृश्य ने जहां दर्शकों को भावविभोर कर दिया वहीं सुर्पणखा लीला ने खूब मनोरंजन किया। जबकि खर और दूषण का वध भी लीला का आकर्षण रहे। इस मौके पर राम-आशीष, लक्ष्मण-हिमांशु बिष्ट, सीता-शुभम, सूर्पणखा-अमित, खर-मनीष, दूषण-रक्षित उनियाल, मारीच-ऋतिक, रावण-विजय मोहन उनियाल मुख्यकलाकारों की भूमिका में रहे। जबकि मंच सज्जा में सुरेश, प्रकाश, रोहित, विष्णु, राजीव और ऑनलाइन प्रसारण में सूर्य प्रकाश नौटियाल तथा प्रकाश सती ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed