फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Encounter started at Pahoo area of Pulwama Police and security forces are on the job

Jammu Kashmir Encounter: पुलवामा में 90 मिनट के भीतर तीन आतंकी ढेर, चार दिनों में 11 दहशतगर्दों का हो चुका है खात्मा

Mon, 25 Apr 2022 03:47 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 25 Apr 2022 03:47 AM IST
सार

पुलवामा के पाहू इलाके में तीन आतंकियों की मौजूदगी की सूचना सुरक्षाबलों को मिली थी। तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों पर आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक-एक कर तीनों आतंकियों को ढेर कर दिया गया।

विज्ञापन
Encounter started at Pahoo area of Pulwama Police and security forces are on the job
पुलवामा में मुठभेड़ के दौरान जवान - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

जिले के पाहू इलाके में रविवार की शाम सुरक्षाबलों ने डेढ़ घंटे की संक्षिप्त मुठभेड़ में लश्कर -ए-ताइबा के डिप्टी कमांडेंट आरिफ हजार उर्फ रेहान समेत तीन आतंकियों को मार गिराया। मुठभेड़ स्थल से सुरक्षाबलों ने दो एके सीरीज की राइफलें व एक पिस्टल बरामद की गई हैं। मारे गए दो अन्य आतंकियों की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो सकी है। पिछले चार दिनों में जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने चार अलग-अलग मुठभेड़ में 11 आतंकियों का काम तमाम कर दिया है।

विज्ञापन

जवाबी कार्रवाई करते हुए एक-एक कर तीनों आतंकियों को ढेर कर दिया

पुलिस अधिकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों को रविवार की शाम पुलवामा के पाहू इलाके में तीन आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। इसी दौरान लगभग 4:20 बजे छिपे हुए आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए एक-एक कर तीनों आतंकियों को ढेर कर दिया। सुरक्षाबल मारे गए आतंकियों की शिनाख्त व उनके संगठन की पहचान में जुट गए हैं। फिलहाल पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर लोगों को पूरी तरह सफाई होने तक मुठभेड़स्थल पर न जाने की सलाह दी है। पुलिस का कहना है कि मुठभेड़ स्थल पर कुछ विस्फोटक हो सकते हैं जिनसे लोगों को नुकसान पहुंचने का खतरा है।

विज्ञापन

रेहान पुलिस इंस्पेक्टर की हत्या में था शामिल

आईजी विजय कुमार ने बताया कि रेहान पुलवामा में मारे गए टॉप कमांडर बासित का डिप्टी था। वह मस्जिद के समीप इंस्पेक्टर परवेज, एसआई अर्शिद व डाउनटाउन में एक मोबाइल फोन के दुकानदार की हत्या में शामिल था। इसके साथ ही सुरक्षा बलों पर हमले, नागरिकों के उत्पीड़न की घटनाएं भी उसके खिलाफ दर्ज हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

चार पाकिस्तानी दहशतगर्दों का सफाया

जम्मू-कश्मीर में पिछले चार दिनों में चार पाकिस्तानी समेत 11 आतंकियों का सफाया किया गया है। इससे पहले 23 अप्रैल को कुलगाम में जैश के दो पाकिस्तानी दहशतगर्दों को मार गिराया गया था। 22 अप्रैल को जम्मू के सुजवां इलाके में दो पाकिस्तानी फिदायीनों को मार गिराया गया था। 21 अप्रैल को बारामुला जिले में हुई मुठभेड़ में लश्कर सरगना यूसुफ कांटरू समेत चार दहशतगर्दों को मार गिराया गया था। कांटरू पर कई हमले और नागरिकों की हत्या का मुकदमा दर्ज था। 24 अप्रैल को तीन आतंकियों के मारे जाने के साथ ही चार दिनों में नौ आतंकियों को ढेर करने में सुरक्षा बलों को सफलता मिली है। ं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed