फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Encounter in Shopian between security forces and terrorists started

Encounter in Shopian: शोपियां मुठभेड़ में आतंकी ढेर, ऑपरेशन में शामिल जवान भी घायल

Mon, 12 Sep 2022 03:08 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, शोपियां
अमर उजाला नेटवर्क, शोपियां Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 12 Sep 2022 03:08 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि शोपियां के शिरमाल इलाके में मुठभेड़ हो रही है। पुलिस और सुरक्षाबल के जवान मौके पर मुस्तैदी से तैनात हैं। एक दहशतगर्द को मार गिराया गया है।

विज्ञापन
Encounter in Shopian between security forces and terrorists started
Encounter (File Photo) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में सोमवार को हुई मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया। ऑपरेशन में शामिल एक जवान भी घायल हुआ है। मारे गए आतंकी से हथियार बरामद किए गए हैं। मारा गया दहशतगर्द हाल ही में आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा में शामिल हुआ था।

विज्ञापन


इस महीने शोपियां में मुठभेड़ की यह पहली वारदात है। पुलिस ने बताया कि हेफ शिरमाल इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


जवानों ने संयम बरतते हुए उन्हें आत्मसमर्पण के लिए कहा। इसके बाद भी आतंकियों ने फायरिंग बंद नहीं की। वे लगातार दल को निशाना बनाते रहे। कई बार हथियार छोड़ने की अपील के बाद भी जब वे नहीं माने तो जवानों ने जवाबी कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें एक आकिब अहमद मारा गया। वह पांच सितंबर को लश्कर में शामिल हुआ था। एडीजीपी विजय कुमार ने बताया कि आतंकियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। उन्होंने अपील की कि गुमराह युवक हथियार छोड़ मुख्यधारा में शामिल हों।

इस महीने चार मुठभेड़, पांच का सफाया

इससे पहले भी पांच सितंबर को जिले के बसकुचन इलाके में मुठभेड़ हुई थी, लेकिन रात के अंधेरे का फायदा उठाकर आतंकी भाग निकले थे। छह सितंबर को अनंतनाग जिले में हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकियों को मार गिराया गया था।



सात सितंबर को भी अनंतनाग में हुई मुठभेड़ में अंसार गजवातुल हिंद के दो आतंकियों का सफाया किया गया था। इसके बाद 12 सितंबर को शोपियां में मुठभेड़ में एक आतंकी का सफाया करने में सफलता मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed