फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Security forces conduct a search operation in Chanapora

Shopian Encounter: शोपियां के सैदपोरा इलाके में मुठभेड़, दो आतंकियों के फंसे होने की आशंका

Sat, 04 Jul 2026 08:22 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला, नेटवर्क शोपियां
अमर उजाला, नेटवर्क शोपियां Published by: Nikita Gupta Updated Sat, 04 Jul 2026 08:22 PM IST
सार

शोपियां के सैदपोरा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है, जिसमें दो आतंकियों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
Security forces conduct a search operation in Chanapora
मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के सैदपोरा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। जानकारी के अनुसार इलाके में दो आतंकियों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। इससे पहले इलाके में बड़े पैमाने पर घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया गया था।

विज्ञापन


Trending Videos

Security forces conduct a search operation in Chanapora
शोपियां के सैदपोरा इलाके में मुठभेड़ - फोटो : संवाद

अधिकारियों के अनुसार यह अभियान 44 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर ), 14 बटालियन सीआरपीएफ, एसओजी और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चलाया जा रहा है। पूरे इलाके को घेर लिया गया है और संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

इस दौरान कुछ फायरिंग की आवाजें भी सुनी गई हैं, जिन्हें सुरक्षाबलों की सतर्कता के तहत की गई कार्रवाई माना जा रहा है। हालांकि आधिकारिक रूप से किसी मुठभेड़ या हताहत की पुष्टि नहीं हुई है। सुरक्षाबलों का ऑपरेशन अभी जारी है और इलाके में अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed