{"_id":"58c184954f1c1b187bdc68d4","slug":"electricals-connection-cut-will-government-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी संस्थानों का कटेगा बिजली कनेक्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी संस्थानों का कटेगा बिजली कनेक्शन
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर।
Updated Thu, 09 Mar 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली का बिल चुकाने से आधा दर्जन से अधिक सरकारी विभागों पर विद्युत विभाग का करोड़ों का बकाया है। वहीं शहर के एक प्रमुख होटल व्यवसायी पर भी लाखों का बकाया चल रहा है। विभागीय अधिकारियों का कहना है बकाया राशि जमा न करने पर कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विद्युत विभाग के एसडीओ मनोज अग्रवाल ने बताया कि मेडिकल कालेज पर करीब 22 लाख, आयकर विभाग का करीब 60 हजार, नगर पालिका पर 10 लाख व जल संस्थान पर करीब दो करोड़ से अधिक का बकाया है। इन सभी संस्थानों को पूर्व में कई बार बकाया राशि जमा किए जाने के लिए नोटिस दिया जा चुका है।
विज्ञापन
अग्रवाल ने बताया कि मुख्य बाजार में राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक होटल पर भी करीब एक लाख का बकाया है। उक्त व्यवसायी को भी कई बार नोटिस दिया जा चुका है। एसडीओ अग्रवाल ने बताया कि जल्द विद्युत बिलों का भुगतान न किए जाने पर कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
विज्ञापन