{"_id":"66d16cc60dc40f4e6d04bdaa","slug":"election-preparations-completed-in-srinagar-7-74-lakh-voters-will-vote-on-september-25-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir Election: विधानसभा चुनाव के लिए तैयार श्रीनगर, 7.74 लाख मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir Election: विधानसभा चुनाव के लिए तैयार श्रीनगर, 7.74 लाख मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग
Fri, 30 Aug 2024 12:51 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Fri, 30 Aug 2024 12:51 PM IST
सार
श्रीनगर जिले में 25 सितंबर को होने वाले चुनाव के दूसरे चरण के लिए 7.74 लाख मतदाता मतदान करेंगे। चुनाव आयोग ने 932 मतदान केंद्र स्थापित किए हैं। जिनमें विशेष केंद्र भी शामिल हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में आगामी चुनाव के दूसरे चरण के लिए अधिसूचना जारी हो गई है। और श्रीनगर जिला मतदान की तैयारी के अंतिम चरण में है। 25 सितंबर को होने वाले मतदान के लिए श्रीनगर जिले में कुल 7,74,462 मतदाता अपनी भागीदारी दर्ज करेंगे। इनमें 3,86,654 पुरुष, 3,87,778 महिलाएं और 30 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।
विज्ञापन
श्रीनगर जिले में 8 विधानसभा क्षेत्र हैं:
19-हज़रतबल
20-खानयार
21-हब्बाकादल
22-लालचौक
23-चानापोरा
24-ज़दीबल
25-ईदगाह
26-सेंट्रल शाल्टेंग
मतदान प्रक्रिया को सुचारू और परेशानी-मुक्त बनाने के लिए चुनाव आयोग ने जिले में 932 मतदान केंद्र स्थापित किए हैं, जिनमें 885 शहरी और 47 ग्रामीण मतदान केंद्र शामिल हैं। विशेष मतदान केंद्रों में 8 पिंक, 8 युवा, 8 पीडब्ल्यूडी, 5 यूनिक और 8 ग्रीन केंद्र शामिल हैं।
विज्ञापन
नामांकन की अंतिम तिथि 5 सितंबर, नामांकन की जांच की तिथि 6 सितंबर और नाम वापसी की अंतिम तिथि 9 सितंबर निर्धारित की गई है। मतदान 25 सितंबर को होगा और मतगणना 4 अक्टूबर को की जाएगी।
विज्ञापन