फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Eight soldiers feared dead as Army vehicle plunges into gorge in Ladakh

Ladakh Accident News: सेना का वाहन फिसलकर गहरी खाई में गिरा, नौ जवान शहीद; गाड़ी में सवार थे 10 सैनिक

Sat, 19 Aug 2023 11:06 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लेह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लेह Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 19 Aug 2023 11:06 PM IST
सार

लद्दाख के लेह जिले में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। सेना का एक वाहन सड़क से फिसलकर गहरी खाई जा गिरा। एक अधिकारी ने बताया कि घटना में नौ सैनिक वीरगति को प्राप्त हुए हैं।

विज्ञापन
Eight soldiers feared dead as Army vehicle plunges into gorge in Ladakh
भारतीय सेना - फोटो : Social media

विस्तार

लद्दाख के लेह जिले में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। सेना का एक वाहन सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरा। एक अधिकारी ने बताया कि घटना में नौ सैनिक शहीद हो गए हैं। 

विज्ञापन

 

अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना शनिवार शाम दक्षिणी लद्दाख के न्योमा के केरी में हुई है। मौके पर पहुंचकर बचाव दल ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। हादसे में मरने वाले सैनिकों में आठ जवान और एक जेसीओ (जूनियर कमीशंड ऑफिसर) शामिल हैं। 

भारतीय सेना के अधिकारी ने बताया कि एक अशोक लीलैंड स्टैलियन (एएलएस) वाहन जो लेह से न्योमा की ओर एक काफिले के हिस्से के रूप में जा रहा था, लगभग 5:45-6:00 बजे शाम को कियारी से सात किलोमीटर पहले घाटी में फिसल गया। वाहन में 10 कर्मी सवार थे जिनमें से नौ की मौत हो गई और एक घायल हो गया। घायल सैनिक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। 
 

विज्ञापन

रक्षा मंत्री ने हादसे पर जताया दुख
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लेह हादसे पर दुख प्रकट किया। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, लद्दाख में लेह के पास एक दुर्घटना में भारतीय सेना के जवानों की मौत से दुखी हूं। हम अपने राष्ट्र के प्रति उनकी अनुकरणीय सेवा को कभी नहीं भूलेंगे। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायल कर्मियों को फील्ड अस्पताल ले जाया गया है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed