{"_id":"69e322bbe80693e9bd0756bd","slug":"earthquake-hits-afghanistan-tremors-felt-in-kashmir-valley-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Earthquake: अफगानिस्तान में भूकंप, कश्मीर घाटी तक महसूस हुए झटके, घरों से बाहर निकले लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Earthquake: अफगानिस्तान में भूकंप, कश्मीर घाटी तक महसूस हुए झटके, घरों से बाहर निकले लोग
Sat, 18 Apr 2026 11:51 AM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: Nikita Gupta
Updated Sat, 18 Apr 2026 11:51 AM IST
सार
अफगानिस्तान में 5.0 तीव्रता का भूकंप आया इस भूकंप के झटके कश्मीर घाटी तक महसूस किए गए।
विज्ञापन
Earthquake, भूकंप
- फोटो : आईएएनएस
विस्तार
अफगानिस्तान में शनिवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए जिनका असर कश्मीर घाटी तक भी देखा गया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.0 मापी गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत के जायबक क्षेत्र में था, जिसकी गहराई लगभग 190 किलोमीटर दर्ज की गई। भूकंप सुबह 8:24 बजे आया जिसके बाद कश्मीर घाटी में भी हल्के झटके महसूस किए गए हालांकि किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन