फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   During the intervening night, a team of police Anantnag along with DO Sherbag conducted a raid

Jammu Kashmir: अनंतनाग में आधी रात पुलिस का छापा, हरियाणा की डॉक्टर प्रियंका जांच के दायरे में, मोबाइल जब्त

Sun, 16 Nov 2025 11:53 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Sun, 16 Nov 2025 11:53 AM IST
सार

अनंतनाग पुलिस ने रात में डॉ. खालिद अजीज के घर छापेमारी कर वहां किरायेदार रूप में रह रही हरियाणा की महिला डॉक्टर का मोबाइल फोन और सिम कार्ड जब्त किया। 

विज्ञापन
During the intervening night, a team of police Anantnag along with DO Sherbag conducted a raid
सीआईके का अभियान। - फोटो : CIK

विस्तार

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल मामले की जांच के सिलसिले में काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर ने रविवार देर रात एक डॉक्टर के घर पर छापेमारी की।

अधिकारियों के मुताबिक, सीआईके की टीम ने अनंतनाग के मलखनाग इलाके में स्थित डॉक्टर के आवास पर रात में तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान घर में हरियाणा की एक महिला डॉक्टर किरायेदार के रूप में रह रही पाई गई।

विज्ञापन

सीआईके अधिकारियों ने घर से एक मोबाइल फोन जब्त किया, जिसे आगे की फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच, टेरर मॉड्यूल केस में पूछताछ के लिए पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए ड्राई फ्रूट कारोबारी बिलाल अहमद वानी ने काजीगुंड क्षेत्र में खुद को आग लगाने की कोशिश की। अधिकारियों के अनुसार, बिलाल को तुरंत जीएमसी अनंतनाग ले जाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। उनका बेटा जसिर बिलाल अभी भी पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत में है।

बिलाल अहमद, डॉक्टर मुजफ्फर राथर का पड़ोसी है, जो इस ‘व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल’ मामले में एक प्रमुख आरोपी बनकर उभरा है। मुजफ्फर के अफगानिस्तान में छिपे होने का अनुमान है। वहीं उसके छोटे भाई, डॉक्टर अदील राथर को 6 नवंबर को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed