{"_id":"61157f268ebc3e7c9b565847","slug":"drugs-problem-shrinagar-news-jmu2414646144","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनंतनाग में घर से बरामद की 580 किलो भुक्की, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनंतनाग में घर से बरामद की 580 किलो भुक्की, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनंतनाग। पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए दो नशा तस्करों को 580 किलो भुक्की के साथ गिरफ्तार किया है। नशे की इस खेप को घर के अंदर बने एक तहखाने में छिपाकर रखा गया था। मौके से मकान मालिक व पकड़े गए दोनों तस्करों का पिता फरार हो गया है।
बिजबिहाड़ा पुलिस को सूचना मिली थी कि वाघमा निवासी मोहम्मद यूसुफ रेशी मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त है और उसने अपने घर में बने तहखाने में बड़ी मात्रा में नशीला पदार्थ जमा कर रखा है। इसके बाद एक टीम गठित कर मकान की तलाशी ली गई। इसमें मकान के अंदर बने एक ठिकाने से 27 बोरों में छिपा कर रखी 580 किलोग्राम भुक्की बरामद की गई। इस दौरान मकान मालिक मोहम्मद युसूफ रेशी मौके से फरार हो गया जबकि उसके दो बेटों जाहिद अहमद रेशी और आमिर अहमद रेशी को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जांच जारी है।
ड्रग्स फ्री अनंतनाग
जिले को नशा मुक्त कराने के लिए एसएसपी इम्तियाज हुसैन ने ड्रग्स फ्री अनंतनाग अभियान चलाया है। अनंतनाग पुलिस ने एक बार फिर जिले के लोगों से नशा तस्करों के संबंध में जानकारी देने की अपील की है ताकि उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।