फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Drass, Operation Vijay, Tribute, Kargil Yudh Samarak

Srinagar News: ऑपरेशन विजय के वीरों को श्रद्धांजलि देकर कारगिल युद्ध स्मारक पर अभियान संपन्न

विज्ञापन
Drass, Operation Vijay, Tribute, Kargil Yudh Samarak
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

द्रास। 27वें कारगिल विजय दिवस स्मरणोत्सव के तहत आयोजित एक मोटरसाइकिल अभियान 6 जून को कारगिल युद्ध स्मारक, द्रास पहुंचकर संपन्न हुआ। यहां प्रतिभागियों ने ऑपरेशन विजय के वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

फॉरएवर इन ऑपरेशंस डिवीजन मोटरसाइकिल अभियान 3 जून को शिंकू ला से शुरू हुआ था और द्रास पहुंचने से पहले इसने जंस्कार लद्दाख के दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों में लगभग 575 किलोमीटर की दूरी तय की। अभियान के अंतिम चरण को 6 जून को खुंबाथांग से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया जिसमें 60 बाइक सवारों ने भाग लिया। यात्रा मार्ग पदुम, निराक, स्तोंगदे, जांगला, द्रंगद्रुंग, पेंसी ला, परकाचिक और कारगिल से होकर गुजरा, जहां प्रतिभागियों ने कठिन पर्वतीय मार्गों पर अपने धैर्य और संकल्प का परिचय दिया।
विज्ञापन


पूरी यात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने चुनौतीपूर्ण सड़कों पर सफर करते हुए अद्भुत साहस, आपसी सहयोग और देशभक्ति की भावना का प्रदर्शन किया। अभियान का समापन कारगिल युद्ध स्मारक पर हुआ, जहां प्रतिभागियों ने राष्ट्र की रक्षा करते हुए कारगिल युद्ध में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed