Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Directives issued to strengthen security apparatus in view of the winter season

कश्मीर में विंटर सिक्योरिटी प्लान तैयार: चप्पे-चप्पे पर रहेगी नजर, आईजीपी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Tue, 03 Nov 2026 10:51 AM IST
Nikita Gupta अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: Nikita Gupta Updated Tue, 03 Nov 2026 10:51 AM IST
सार

कश्मीर में सर्दियों के मद्देनजर आईजीपी ने श्रीनगर के सुरक्षा ग्रिड की समीक्षा कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त नाके, रात्रि गश्त बढ़ाने और खुफिया सूचनाओं के बेहतर समन्वय पर जोर दिया गया।

विज्ञापन
Directives issued to strengthen security apparatus in view of the winter season
आईजीपी कश्मीर ने श्रीनगर शहर के सुरक्षा ग्रिड की समीक्षा की। - फोटो : पुलिस

विस्तार

कश्मीर घाटी में सर्दियों की आहट के साथ ही पुलिस और सुरक्षाबलों ने सुरक्षा तंत्र को चाक-चौबंद करने की कवायद तेज कर दी है। इसी सिलसिले में कश्मीर जोन के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) ने सोमवार को श्रीनगर के सुरक्षा ग्रिड की एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी सर्दियों के महीनों के मद्देनजर ठोस विंटर स्ट्रैटेजी तैयार करना और शहर के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाना रहा।

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस बैठक का प्राथमिक उद्देश्य श्रीनगर शहर के सुरक्षा ग्रिड को और अधिक सुदृढ़ करना और संभावित चुनौतियों से निपटने के लिए तैयारियों का व्यापक जायजा लेना था। उन्होंने बताया कि बैठक में घाटी के कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल हुए, जिनमें डीआईजी, सेंट्रल कश्मीर रेंज (सीकेआर) राजीव पांडे, डीआईजी, साउथ कश्मीर रेंज (एसकेआर) जावेद इकबाल मट्टू, एसएसपी - श्रीनगर, बड़गाम, गांदरबल, पुलवामा और अवंतिपोरा, संबंधित क्षेत्रों के जोनल एसपी, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के पुलिस अधीक्षक (एसपी एसओजी) शामिल थे।

बैठक के दौरान सर्दियों के मौसम में उत्पन्न होने वाली सुरक्षा चुनौतियों, संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त नाकों की स्थापना, रात्रि गश्त बढ़ाने और त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र को चुस्त-दुरुस्त रखने पर विस्तार से चर्चा की गई। आईजीपी ने सभी अधिकारियों को आपसी तालमेल मजबूत रखने और जमीनी स्तर पर खुफिया इनपुट साझा करने में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि आगामी महीनों में घाटी में अमन और कानून-व्यवस्था पूरी तरह बरकरार रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर अपराध बड़ी चुनौतियों में से एक, निपटने के लिए तैयार है पुलिस : आईजीपी
जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिरीक्षक (आईजीपी) कश्मीर सुजीत कुमार सिंह ने साइबर अपराध को जम्मू-कश्मीर के लिए सबसे बड़ी उभरती चुनौतियों में से एक बताया है। उन्होंने कहा कि पुलिस इस तरह के डिजिटल और ऑनलाइन खतरों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार और सक्षम है। एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात करते हुए आईजीपी कश्मीर ने कहा कि देश की एकता और अखंडता की रक्षा करना पुलिस और सुरक्षा बलों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर में भी साइबर क्राइम एक बड़ी चुनौती बनकर उभरा है।

देश और प्रदेश की सुरक्षा को प्रभावित करने वाली इन गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और पुलिस आने वाली सभी चुनौतियों का सामना करने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। हाल के दिनों में कश्मीर घाटी में साइबर अपराध की कई बड़ी घटनाएं सामने आई हैं। हाल ही में श्रीनगर में एक वरिष्ठ नागरिक को साइबर ठगों ने खुद को जांच एजेंसी का अधिकारी बताकर डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाया और उनसे लाखों रुपये की ठगी कर ली जिसके बाद साइबर पुलिस को विशेष एडवाइजरी जारी करनी पड़ी।

इसके अलावा घाटी में एक और बड़ा मामला तब सामने आया जब कई युवाओं को वर्क फ्रॉम होम और शेयर बाजार में उच्च रिटर्न का झांसा देकर करोड़ों रुपये का चूना लगाया गया। इसमें पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जांच शुरू की और कई फर्जी बैंक खातों को फ्रीज करवाया।

आईजीपी सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में साइबर अपराधों से निपटने के लिए तकनीक और इंफ्रास्ट्रक्चर को लगातार मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपनी व्यक्तिगत व वित्तीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें और किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन या नजदीकी साइबर पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed