Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   DGP Dilbagh Singh said that policemen should be careful danger is still around

Terror Attack: डीजीपी दिलबाग सिंह बोले- पुलिसकर्मी बरतें सावधानी, खतरा अभी आसपास ही मौजूद

Tue, 31 Oct 2023 12:15 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 31 Oct 2023 12:15 AM IST
सार

पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने कहा कि सोमवार को पुलवामा में आतंकी हमला और इससे पहले रविवार को पुलिस इंस्पेक्टर पर गोलियां बरसाने की घटना के बाद पुलिस कर्मियों को बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि खतरे आसपास ही मौजूद हैं।

विज्ञापन
DGP Dilbagh Singh said that policemen should be careful danger is still around
जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक दिलबाग सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीनगर के ईदगाह क्रिकेट मैदान में रविवार को पुलिस इंस्पेक्टर पर हुए हमले के बाद श्रीनगर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। ईदगाह इलाके की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर पुलिस के विशेष ग्रुप के जवानों की तैनाती की गई है। कई जगहों पर दोपहिया वाहनों की तलाशी ली जा रही है।

विज्ञापन


इस बीच सोमवार को पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने कहा कि सोमवार को पुलवामा में आतंकी हमला और इससे पहले रविवार को पुलिस इंस्पेक्टर पर गोलियां बरसाने की घटना के बाद पुलिस कर्मियों को बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि खतरे आसपास ही मौजूद हैं।
विज्ञापन


डीजीपी ने कहा, रविवार को हुए आतंकी हमले में घायल इंस्पेक्टर मसरूर अहमद वानी की हालत में सुधार हो रहा है। हम उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ विरोधी चक्र को लेकर डीजीपी ने कहा, नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हमारे इंतजाम बेहतर हैं। केरन और करनाह का हमने दौरा किया है, वहां पर तैनात सुरक्षाकर्मियों का मनोबल ऊंचा हैं। वह जमीन की हर इंच का ख्याल रख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि जब मैं माच्छिल सेक्टर गया था, तब भी वहां एक मुठभेड़ चल रही थी, जिसमें पांच आतंकियों को मार गिराया गया। हमारे जवान सरहदों पर स्थितियों को नियंत्रण में रखे हुए हैं। देखा जाए तो इस वर्ष के ज्यादातर मुठभेड़ नियंत्रण रेखा पर हुई हैं। वह (पाकिस्तान) बार-बार आतंकियों को इस पार भेजने के प्रयास कर रहे। हालांकि यहां पर सुरक्षाबल सतर्क हैं, दुश्मन के नापाक मंसूबों की पूरी खबर रखते हैं। घुसपैठ विरोधी सुरक्षा चक्र बहुत मजबूत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed