फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Despite the scorching heat, the enthusiasm of Baba Barfani's devotees is visible

Amarnath Yatra 2025: भीषण गर्मी भी नहीं रोक पाई श्रद्धा का सैलाब, अमरनाथ यात्रा में उमड़े हजारों भक्त

Sun, 06 Jul 2025 01:06 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Sun, 06 Jul 2025 01:06 PM IST
सार

भीषण गर्मी और सुरक्षा चुनौतियों के बावजूद अमरनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ है। यात्रा के पहले दो दिनों में 26,000 से अधिक भक्तों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए और तीसरे दिन भी हजारों श्रद्धालु गुफा की ओर रवाना हुए।

विज्ञापन
Despite the scorching heat, the enthusiasm of Baba Barfani's devotees is visible
अमरनाथ यात्रा - फोटो : बसित जरगर

विस्तार

श्री अमरनाथ जी यात्रा 2025 के तीसरे दिन भी बालटाल और नुनवन आधार शिविरों से बाबा बर्फानी के भक्तों का तीसरा जत्था पवित्र अमरनाथ गुफा की ओर रवाना हुआ। घाटी में पड़ रही भीषण गर्मी भी भक्तों की आस्था और श्रद्धा को प्रभावित नहीं कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों आधार शिविरों से सुबह करीब पांच बजे भक्तों का जत्था ''बम बम भोले'' और ''जय शिव शंकर'' के जयघोष लगाते हुए पवित्र गुफा की ओर रवाना हुए। मिली जानकारी के अनुसार दोनों ओर से करीब साढ़े सात हज़ार से अधिक यात्री तीसरे दिन गुफा की ओर रवाना हुए।

विज्ञापन


नुनवन आधार शिविर से अपनी यात्रा शुरू करने वाले पुणे से आये पंकज ने कहा कि वह पिछले करीब नौ वर्षों से यात्रा पर आ रहे हैं लेकिन इस वर्ष मौसम पिछले कई वर्षों की तुलना में गर्म है। उन्होंने कहा कि मौसम चाहे गर्मी हो या सर्दी शिव भक्तों की आस्था किसी भी चीज़ से प्रभावित नहीं हो पाएगी।
विज्ञापन


हम आतंकवादी हमले से नहीं डरे तो बाकी चीज़ें मायने नहीं रखतीं। बता दें कि अगर आधिकारिक आंकड़ों की ओर नज़र मारें तो अभी तक औपचारिक रूप से पहले दो दिनों में यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 26863 है। पहले दिन 3 जुलाई को 12348 और दूसरे दिन 4 जुलाई को 14515 है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि रोज़ाना सुबह जम्मू के भगवती नगर से शिव भक्तों को काफिले के तौर पर कड़ी सुरक्षा कवर के बीच घाटी लाया जाता है जहां से वह सोनमर्ग और पहलगाम की ओर रवाना होते हैं। 38-दिवसीय तीर्थयात्रा, जो 3 जुलाई को शुरू हुई, 9 अगस्त को समाप्त होगी। दोनों मार्गों पर अतिरिक्त चौकियों, चिकित्सा चौकियों और परिवहन मार्शलों के साथ, अधिकारियों का कहना है कि वे एक सुचारू और सुरक्षित यात्रा सीजन सुनिश्चित करने के लिए दृढ़ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed