फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Delegation Meet with LG

Srinagar News: लद्दाख के एलजी के समक्ष उठाए आजीविका, बुनियादी ढांचे और खेल विकास से जुड़े मुद्दे

विज्ञापन
Delegation Meet with LG
विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने लद्दाख के उपराज्यपाल से की मुलाकात, स्रोत – सूचना विभाग
लेह। विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने लद्दाख के उपराज्यपाल कविंद्र गुप्ता से बुधवार को मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आजीविका, बुनियादी ढांचे, प्रशासनिक स्थिति तथा खेल विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को उनके समक्ष रखा।
विज्ञापन


लद्दाख ट्रांसपोर्ट कोऑपरेटिव सोसायटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी उपराज्यपाल से भेंट कर अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। इसी तरह, शाचुकुल गांव, निमू, बासगो और नेय गांवों के सदस्यों ने भी कविंद्र गुप्ता से मुलाकात कर अपनी समस्याओं और मुद्दों को सामने रखा। लद्दाख फ्लाइंग स्कूल के अध्यक्ष स्टांजिन सोनम ने भी उपराज्यपाल से भेंट की।
विज्ञापन


उपराज्यपाल ने सभी प्रतिनिधिमंडलों को आश्वस्त किया कि केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन सभी मामलों पर सक्रिय रूप से हस्तक्षेप करेगा। उन्होंने लद्दाख के लोगों की आजीविका की सुरक्षा, बेहतर पहुंच और सुशासन के लिए नेटवर्क कनेक्टिविटी को मजबूत करने तथा क्षेत्र में उच्च संभावनाओं वाले खेलों को पूर्ण समर्थन देने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed