फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   defence minister Rajnath Singh Visit Baramulla said Army jawans are those fencing wires which bleed themselves who want to cut them

Rajnath Singh Visit Baramulla: सेना के जवान वो फेंसिंग वायर, जिसे काटने वाले खुद हो जाते हैं लहूलुहान- राजनाथ सिंह

Thu, 16 Jun 2022 03:27 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 16 Jun 2022 03:27 PM IST
सार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जान देकर अपनी जमीन बचाने का जज्बा हमारे जवानों में है। सेना के जवान ऐसे फेंसिंग वायर हैं, जिसे काटने वाले खुद लहूलुहान हो जाते हैं।

विज्ञापन
defence minister Rajnath Singh Visit Baramulla said Army jawans are those fencing wires which bleed themselves who want to cut them
Rajnath Singh Visit Jammu Kashmir - फोटो : एजेंसी

विस्तार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को जम्मू कश्मीर दौरे के पहले दिन बारामूला कैंट में वीर जवानों से मुलाकात की और उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान राजनाथ सिंह ने कहा कि जान देकर अपनी जमीन बचाने का जज्बा हमारे जवानों में है। सेना के जवान ऐसे फेंसिंग वायर हैं, जिसे काटने वाले खुद लहूलुहान हो जाते हैं। भारत देश के जवान राष्ट्रीय स्वाभिमान की भावना से भरे हुए हैं। यह उन्हें देश की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने के लिए प्रेरित करती हैं।

विज्ञापन


रक्षा मंत्री ने कहा, 'आए दिन कुछ न कुछ घटनाएं होती रहती हैं। पहले बड़े स्तर पर बड़ी आतंकी घटनाएं होती थी, लेकिन अब आतंकवादी घटनाएं नाम मात्र रह गई हैं। इसका श्रेय सेना के जवानों को जाता है। देश की सीमाओं की सुरक्षा सेना के जवान दिलेरी के साथ करते हैं। उनके जीवन का अनुशासन सबसे ज्यादा प्रभावित करता है। देश के जवान दिन रात सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं। भारत ने किसी की जमीन पर एक इंच कब्जा नहीं किया। हम सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं करेंगे। हम वसुधैव कुटुम्बकम की भावना पर भरोसा करते हैं।'

विज्ञापन

defence minister Rajnath Singh Visit Baramulla said Army jawans are those fencing wires which bleed themselves who want to cut them
Rajnath Singh Visit Jammu Kashmir - फोटो : एजेंसी

पाकिस्तान का नाम लिए बगैर साधा निशाना

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा, 'आजादी के बाद से मैं जानता हूं कि क्षेत्र कितना संवेदनशील है। हमारा पड़ोसी किस प्रकार की समय समय पर नापाक हरकतें करता रहता है, ये बताने की जरूरत नहीं है। आए दिन कुछ न कुछ दुर्घटनाएं होती रहती हैं। आतंकवादी वारदातें भी पहले बड़ी संख्या में होती थीं, लेकिन अब वह नाममात्र रह गई हैं। इसका श्रेय हमारी सेना के जवानों को जाता है। सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस के जवानों को श्रेय जाता है। पाकिस्तान हमेशा भारत को परेशान करने की कोशिश करता है, लेकिन आप सब इस देशी की ऐसी फेंसिंग वायर हैं, जिसके कट का प्रयास करने वाले खुद ही ब्लीडिंग का शिकार हो जाते हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय दौरे पर जम्मू कश्मीर पहुंचे हैं। पहले दिन उन्होंने रक्षा मंत्री उत्तर कश्मीर के अग्रिम इलाकों का दौरा किया और जवानों के साथ मुलाकात की। अगले दिन 17 जून को वे जम्मू आएंगे। यहां महाराजा गुलाब सिंह के 200वें राज्याभिषेक समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद दिल्ली लौट जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed