फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Day-night cricket league for the first time in Pulwama, which is called the stronghold of terrorism

J&K: जहां पहले डर था, वहां अब जश्न है; आतंकवाद का गढ़ कहे जाने वाले पुलवामा में पहली बार डे-नाइट क्रिकेट लीग

Sun, 31 Aug 2025 03:03 PM IST
निकिता गुप्ता अमृतपाल सिंह बाली/यूनिस खालिक, अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली/यूनिस खालिक, अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Sun, 31 Aug 2025 03:03 PM IST
सार

कभी आतंकवाद से जूझने वाला पुलवामा अब खेलों की ओर बढ़ रहा है, जहां पहली बार डे-नाइट क्रिकेट लीग का आयोजन हुआ। इस आयोजन ने युवाओं को हिंसा से हटाकर उम्मीद, शांति और विकास की दिशा में प्रेरित किया है।

विज्ञापन
Day-night cricket league for the first time in Pulwama, which is called the stronghold of terrorism
पुलवामा में नाइट क्रिकेट मैच। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण कश्मीर का पुलवामा क्षेत्र कभी आतंकवाद का गढ़ था। कई बड़े आतंकवादी कमांडर यहां तैयार हुए। यहां का युवा हमेशा बंदूक उठाने को तैयार रहता था। आज यहां के युवा खेल के मैदान में बैट उठाकर चौक्का-छक्का लगाकर एक नए कश्मीर की तस्वीर दिखा रहे हैं। क्षेत्र में पहली बार डे-नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट - रॉयल पुलवामा प्रीमियर लीग का आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन

Day-night cricket league for the first time in Pulwama, which is called the stronghold of terrorism
पुलवामा में नाइट क्रिकेट मैच। - फोटो : अमर उजाला

रॉयल पुलवामा प्रीमियर लीग के उद्घाटन मैच में हज़ारों स्थानीय लोग इकट्ठा हुए जो पुलवामा के लिए एक ऐतिहासिक क्षण था। पहली बार जिले में किसी खेल आयोजन में इतनी बड़ी भीड़ देखी गई। पुलवामा और आसपास के जिलों से उत्साही भीड़ इस ऐतिहासिक क्रिकेट टूर्नामेंट का जश्न मनाने के लिए एकत्रित हुई।



स्थानीय आयोजक इरफान सरकार कहते हैं कि आतंकवाद के दौर में हमने सिर्फ हिंसा, नशे में डूबे युवा और बहुत उथल-पुथल देखी, खासकर कश्मीर के इस क्षेत्र में। आज हजारों लोगों को क्रिकेट के लिए खुशी से इकट्ठा होते देखना दर्शाता है कि चीज़ें कितनी बदल गई हैं। यह टूर्नामेंट सिर्फ खेलों के बारे में नहीं है - यह हमारे युवाओं को आशा और एक स्वस्थ दिशा देने के बारे में है। इस आयोजन का गवाह बनने पहुंचे स्थानीय निवासियों और खेल प्रेमियों ने कहा कि इस आयोजन ने शहर में उत्सव का माहौल भर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Day-night cricket league for the first time in Pulwama, which is called the stronghold of terrorism
पुलवामा में नाइट क्रिकेट मैच। - फोटो : अमर उजाला

स्थानीय क्रिकेट प्रेमी आदिल अहमद जिन्होंने अपने दोस्तों के साथ मैच का अनुभव किया, ने कहा, हमने कभी सोचा भी नहीं था कि हम पुलवामा में एक असली डे-नाईट क्रिकेट मैच देखेंगे। यह हमारे युवाओं के लिए बहुत खास और प्रेरणादायक है।इतना ही नहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि अब वह भी बदलाव चाहते हैं और कश्मीर में एक सकारात्मक दौर देखना चाहते हैं। उनके अनुसार कश्मीर ने आतंकवाद में अपना सब कुछ खोया है - यहां की शांति, नौजवान और भविष्य।

एक स्थानीय गुलाम कादिर डार जोकि एक स्थानीय स्कूल में शिक्षक है ने कहा कि एक दौर ऐसा था जब ज़िले में शाम 6-7 बजे के बाद सड़कों पर एक दम से सन्नाटा देखने को मिलता था, आये दिन मुठभेड़ों और पत्थरबाजी की खबरें सुनने को मिलती थीं और यहां तक कि स्कूल में पढ़ने वाले छोटे छात्र स्थानीय आतंकवादियों और आतंकवादी कमांडरों के सोशल मीडिया पर पब्लिसिटी से प्रभावित होते थे। आज जो देखने को मिल रहा है वो एक बड़ा बदलाव है जिसके पीछे सुरक्षा एजेंसियों के साथ साथ स्थानीय लोगों का सहयोग है क्योंकि अब लोग भी खून-खराबे को छोड़ शांति और विकास पथ पर चलना चाहते हैं और अपनी जिन्दगी सुधारना चाहते हैं।

विज्ञापन

Day-night cricket league for the first time in Pulwama, which is called the stronghold of terrorism
पुलवामा में नाइट क्रिकेट मैच। - फोटो : अमर उजाला

गौरतलब है कि रॉयल पुलवामा प्रीमियर लीग में जम्मू-कश्मीर से 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं जो इस क्षेत्र की क्रिकेट प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। उद्घाटन मैच में रॉयल गुडविल और सुल्तान वॉरियर्स बारामुला के बीच मुकाबला हुआ जिसमें फ्लड लाइट्स में एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिला।

समर्पित आयोजकों ने इस आयोजन की शानदार सफलता सुनिश्चित करने के लिए अथक प्रयास किया और खेलों के माध्यम से पुलवामा को एकता और आशा की किरण में बदल दिया। सितंबर के अंत तक चलने वाली इस लीग में आकर्षक पुरस्कार दिए जा रहे हैं जिसमें प्लेयर ऑफ द सीरीज़ के लिए 15 लाख रुपये की इनामी राशि भी शामिल है।

आयोजकों के अनुसार स्थानीय प्रतिभाओं को एक भव्य मंच पर अपने कौशल का प्रदर्शन करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करती है जो पुलवामा में एथलीटों की एक नई पीढ़ी को प्रेरित करती है। जिले के उत्साही युवाओं ने प्रशासन से ऐसे और अधिक आयोजन करने का आग्रह किया है क्योंकि वे अपने क्षेत्र को खेल उत्कृष्टता के केंद्र के रूप में बदलते देखना चाहते हैं।

Day-night cricket league for the first time in Pulwama, which is called the stronghold of terrorism
पुलवामा में नाइट क्रिकेट मैच। - फोटो : अमर उजाला

ऐसे टूर्नामेंट युवा ऊर्जा के सकारात्मक प्रवाह का भी काम करते हैं: पर्रा
पुलवामा के विधायक वहीद उर रहमान पर्रा ने ऐसे टूर्नामेंटों के महत्व पर ज़ोर देते हुए कहा, ये आयोजन न केवल युवा एथलीटों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक मंच प्रदान करते हैं बल्कि युवा ऊर्जा के सकारात्मक प्रवाह का भी काम करते हैं।

हम अपने एथलीटों का समर्थन करने और अनुशासन, टीम वर्क और लचीलेपन की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे टूर्नामेंट होने चाहिएं। पर्रा ने कहा, यह पहली बार है कि पुलवामा में डे-नाईट क्रिकेट मैच का आयोजन हो रहा है। यह हमारे युवाओं के लिए एक नई पारी की शुरुआत है। यह एक शानदार शुरुआत है और युवाओं के नेतृत्व वाली इसकी पहल है। पूरे केंद्र शासित प्रदेश के खिलाड़ी और विभिन्न जिलों से आए लोग, यह एक बड़ा बदलाव है। उन्होंने कहा कि कश्मीर में बड़ी आबादी नशे की गिरफ्त में है और हम जम्मू-कश्मीर के युवाओं में नई उम्मीद जगाने की कोशिश कर रहे हैं।

Day-night cricket league for the first time in Pulwama, which is called the stronghold of terrorism
पुलवामा में नाइट क्रिकेट मैच। - फोटो : अमर उजाला

स्पोर्ट्स कौंसिल ऐसे आयोजनों का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है: नुजहत गुल
जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स कौंसिल की अध्यक्ष नुज़हत गुल ने भी पुलवामा की समृद्ध खेल क्षमता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, इतनी बड़ी संख्या में लोगों का आना वाकई प्रेरणादायक है। दर्शकों का उत्साह और खिलाड़ियों का समर्पण इस बात पर जोर देता है कि खेल हमारे समुदाय के लिए कितने महत्वपूर्ण हैं।

स्पोर्ट्स काउंसिल इस क्षेत्र में खेल के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने वाली पहलों को प्रोत्साहित करने और उनका समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने निरंतर समर्थन का आश्वासन देते हुए कहा, हम युवा पीढ़ी को खेलों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए सर्वोत्तम वातावरण सुनिश्चित करने के लिए बुनियादी ढांचा और सुविधाएं प्रदान करना जारी रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed